सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   A speeding car hits a fruit seller, killing him.

Udham Singh Nagar News: तेज रफ्तार कार ने फल विक्रेता को मारी टक्कर, मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 25 May 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
A speeding car hits a fruit seller, killing him.
विज्ञापन
रुद्रपुर। बिलासपुर मार्ग स्थित रिंग रोड फ्लाईओवर के पास कार ने फल विक्रेता को टक्कर मार दी जिससे वह यायल हो गया। कार चालक ने लोगों की मदद से फल विक्रेता को जिला अस्पताल पहुंचा जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
Trending Videos

बिलासपुर क्षेत्र के चंदन फार्म निवासी तोफीक अहमद (40) प्रीत विहार कॉलोनी में फल का ठेला लगाता था। रविवार सुबह वह ठेला लगाने घर से निकला था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जब वह रिंग रोड फ्लाईओवर के समीप पहुंचा तभी पीछे से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह दूर जा गिरा और घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद कार चालक ने लोगों की मदद से घायल को पास के निजी अस्पताल पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

सीओ डीआर वर्मा ने बताया कि वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। कार चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed