{"_id":"6a134d7e67016479b009b287","slug":"three-missing-friends-from-rudrapur-found-in-ghaziabad-rudrapur-news-c-242-1-rdp1029-141974-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर से लापता तीन सहेलियां गाजियाबाद में मिलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर से लापता तीन सहेलियां गाजियाबाद में मिलीं
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 25 May 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रपुर। कोतवाली ट्रांजिट कैंप से लापता तीन सहेलियों को पुलिस ने गाजियाबाद से बरामद कर लिया है।
शुक्रवार को कोतवाली में दी तहरीर में राजा कॉलोनी निवासी ने बताया था कि उनकी 14 वर्षीय बेटी निजी स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा है। उसके साथ उसकी सहेलियां भी पढ़ती हैं। 22 मई की सुबह 11 बजे स्कूल की छुट्टी के बाद तीनों छात्राएं स्कूल से निकलीं लेकिन घर नहीं पहुंचीं थीं। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की और सर्विलांस, सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। इस दौरान तीनों रुद्रपुर रोडवेज से दिल्ली की बस में बैठते दिखाई दीं। रविवार की दोपहर टीम ने तीनों को मंसूरी जिला गाजियाबाद से बरामद कर लिया।
सीओ डीआर वर्मा ने कहा कि किशोरियों ने बताया कि वह अपनी मर्जी से मथुरा घूमने गईं थीं। काउंसलिंग के बाद तीनों को परिजनों को सौंप दिया गया। संवाद
Trending Videos