फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A student on hunger strike fell ill in bazpur

UK: भूख हड़ताल पर बैठे एक छात्र की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में कराया भर्ती; बाजपुर कॉलेज में छात्रों का आंदोलन तेज

Thu, 06 Aug 2026 06:12 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Thu, 06 Aug 2026 06:12 PM IST
सार

बाजपुर के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चार विषयों की मंजूरी नहीं मिलने से अलग-अलग गुटों के छात्रों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल के दौरान छात्र अनुज की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसे एंबुलेंस से उप जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन
A student on hunger strike fell ill in bazpur
छात्र अनुज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाजपुर में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भूगोल, गृह विज्ञान, अर्थशास्त्र, शिक्षाशास्त्र विषय की मंजूरी नहीं मिलने से नाराज अलग-अलग गुटों के छात्र भूख हड़ताल पर बैठे हैं। अनशन स्थल पर छात्र अनुज की अचानक तबीयत खराब हो गई। छात्र को आनन-फानन में एंबुलेंस से उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। उसके स्थान पर छात्र संघ अध्यक्ष भूख हड़ताल पर बैठ गए। इस दौरान छात्रों ने उच्च शिक्षा विभाग की अनदेखी पर आक्रोश जताते हुए नारेबाजी की।

विज्ञापन

पीजी कॉलेज गेट पर छात्र संघ अध्यक्ष महेंद्र बोरा के नेतृत्व में उत्कर्ष सिंह और अनुज भूख हड़ताल पर बैठे हैं। वहीं छात्र नेता गुनगुन पवार गुट से रोहित, दीपक और शालिनी भूख हड़ताल पर बैठे हैं। मंगलवार को रोहित की हालत बिगड़ने पर उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रोहित बुधवार शाम को फिर अनशन पर जाकर बैठ गए। बृहस्पतिवार को अनुज की अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह अनशन स्थल पर ही बेहोश हो गए। इस पर उसे आनन-फानन में एंबुलेंस से उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


अनशन स्थल पर वक्ताओं ने कहा कि छात्रों की रोजाना हालत बिगड़ रही है लेकिन उच्च शिक्षा विभाग कुंभकर्णी नींद में सोया है। इधर प्राचार्य प्रो. बीके सिंह ने बृहस्पतिवार को एसडीएम ऋचा सिंह से मुलाकात की। प्राचार्य ने छात्रों के विषय पर चर्चा की। एसडीएम ने बताया कि उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed