पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ammonia gas leak at Sidcul intersection

Uttarakhand: सुबह-सुबह रुद्रपुर में दहशत...सिडकुल चौराहे पर अमोनिया गैस रिसाव, राहगीरों में मची अफरा-तफरी

Fri, 26 Jun 2026 10:52 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर Published by: Heera Updated Fri, 26 Jun 2026 10:52 AM IST
सार

सिडकुल चौराहे के पास शुक्रवार सुबह अमोनिया गैस का रिसाव हुआ। सुबह पौने सात बजे एक टैंकर से गैस छलकने लगी। इससे चौराहे पर गैस की तेज गंध फैल गई और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन
Ammonia gas leak at Sidcul intersection
ammonia leak at sidcul - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रपुर शहर में सिडकुल चौराहे के पास शुक्रवार सुबह अमोनिया गैस का रिसाव हुआ। सुबह पौने सात बजे एक टैंकर से गैस छलकने लगी। इससे चौराहे पर गैस की तेज गंध फैल गई और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन


अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र स्वयं टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बजाज कंपनी के साथ मिलकर चुनौतीपूर्ण कार्य को अंजाम दिया। अग्निशमन वाहन से पंप करके सड़क की धुलाई की गई। इस संयुक्त अभियान में स्थानीय पुलिस बल भी मौजूद था। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी (डीडीओएम) की टीमें भी घटनास्थल पर उपस्थित थीं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी कटारिया ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अग्निशमन इकाई को निर्देश दिए कि अमोनिया गैस पूरी तरह समाप्त होने के बाद ही अग्निशमन केंद्र लौटें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed