पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Five-year-old innocent girl misdeed in pithoragarh

Uttarakhand: पांच साल की मासूम के साथ दरिंदगी, सीसीटीवी से खुला राज; आरोपी देर रात गिरफ्तार

Fri, 26 Jun 2026 03:38 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: Heera Updated Fri, 26 Jun 2026 03:38 PM IST
सार

पिथौरागढ़ जिले में एक बाहरी प्रदेश के कारोबारी की पांच साल की बेटी लापता हो गई थी। आधी रात वह टनकपुर तिराहे के पास बदहवास हालत में मिली। मेडिकल रिपोर्ट में उसके साथ दरिंदगी की पुष्टि हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

विज्ञापन
Five-year-old innocent girl misdeed in pithoragarh
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

पिथौरागढ़ जिले में अचानक लापता हुई पांच साल की मासूम के साथ दरिंदगी होने की मेडिकल रिपोर्ट में पुष्टि हुई है। मेडिकल रिपोर्ट मिलते ही पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की घटना से हर कोई स्तब्ध है।

विज्ञापन


मामले के अनुसार बीते मंगलवार को नगर में दुकान चलाने वाले बाहरी प्रदेश के व्यापारी ने अपनी पांच साल की मासूम बच्ची के लापता होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस ने बच्ची की खोजबीन शुरू की। सीसीटीवी खंगाले गए तो एक युवक बच्ची का हाथ पकड़कर अपने साथ ले जाता दिखा। आधी रात को बच्ची नगर के टनकपुर तिराहे के पास बदहवास और अस्त-व्यस्त हालत में मिली। ऐसे में उसके साथ दुष्कर्म होने की आशंका जताते हुए उसका मेडिकल कराया गया और आरोपी की खोजबीन शुरू हुई। जब मेडिकल रिपोर्ट मिली तो आशंका सच साबित हुई।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बच्ची के साथ अमानवीय तरीके से दरिंदगी की गई। बीते बृहस्पतिवार देर रात मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज किए। रात करीब 12 बजे के आसपास आरोपी रई, धनौड़ा निवासी होशियार सिंह (35) को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं बच्ची अब भी महिला अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में है। उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम को पांच हजार रुपये पुरस्कार देने की भी घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed