{"_id":"6a3e56850d58ceab1f0ee8c5","slug":"the-body-of-manish-was-found-floating-in-the-nainital-lake-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: देर शाम फोन पर कही ये बात...सुबह झील में उतराता मिला मनीष का शव, पुलिस कर रही छानबीन; जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: देर शाम फोन पर कही ये बात...सुबह झील में उतराता मिला मनीष का शव, पुलिस कर रही छानबीन; जानें मामला
Fri, 26 Jun 2026 04:08 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: Heera
Updated Fri, 26 Jun 2026 04:08 PM IST
सार
शुक्रवार सुबह ठंडी सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने नैनीताल झील में मनीष का शव उतराता देखा, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
झील में उतराता मिला मनीष का शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नैनीताल झील में शुक्रवार सुबह 45 वर्षीय मनीष का शव उतराता हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव को झील से निकालकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह ठंडी सड़क से गुजर रहे लोगों की नजर झील में शव पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को झील से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों के अनुसार बृहस्पतिवार देर शाम मनीष ने घर पर फोन कर गलत कदम उठाने की बात कही थी। सूचना मिलने के बाद परिजनों और पुलिस ने रातभर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। शुक्रवार सुबह उसका शव झील में उतराता मिला।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी हरपाल सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त मल्लीताल निवासी 45 वर्षीय मनीष के रूप में हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन