{"_id":"6a3d80c4cd4749b9430a47f9","slug":"police-and-resort-staff-attacked-one-tourist-sent-to-jail-fir-against-two-nainital-news-c-418-1-ntl1004-7918-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: पुलिस और रिजॉर्ट स्टाफ पर हमला, एक पर्यटक को जेल भेजा, दो पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: पुलिस और रिजॉर्ट स्टाफ पर हमला, एक पर्यटक को जेल भेजा, दो पर प्राथमिकी
Fri, 26 Jun 2026 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 26 Jun 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। ग्राम टेड़ा स्थित एक रिजॉर्ट में स्टाफ और पुलिसकर्मियों पर हमला करने के मामले पुलिस ने दो पर्यटकों और एक जिप्सी चालक पर विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। एक पर्यटक को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
गाजियाबाद निवासी कोमल शर्मा और चंडीगढ़ निवासी अविनाश रामनगर के ग्राम टेड़ा स्थित रिजॉर्ट में ठहरे हुए थे। बुधवार को जिप्सी चालक भवानीगंज निवासी शमशाद ने उन्हें कॉर्बेट के एक जोन में जंगल सफारी कराई। सफारी के बाद वह दोनों पर्यटकों के साथ रिजॉर्ट में पहुंचा और उनके साथ कमरे पर जाने लगा। इस पर रिजॉर्ट के स्टाफ ने आपत्ति जताई। इस पर तीनों युवक रिजॉर्ट के स्टाफ के साथ गालीगलौज और हाथापाई करने लगे। कुछ देर बाद रिजॉर्ट कर्मी मुकेश जोशी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। इस पर आरोपियों ने पुलिस पर भी हमला कर दिया। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि मामले में रिजॉर्ट कर्मी की तहरीर पर अपमान करने, धमकी देने, और चोट पहुंचाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस की ओर से सरकारी कार्य में बाधा डालने, धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी अविनाश को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है।