{"_id":"6a756be0f5b211bccc0eee14","slug":"an-uncontrollable-horse-caused-a-stampede-on-the-road-in-dineshpur-udham-singh-nagar-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊधम सिंह नगर: दिनेशपुर में बेकाबू घोड़े ने सड़क पर मचाई भगदड़, बुजुर्ग और बाइक सवार घायल, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊधम सिंह नगर: दिनेशपुर में बेकाबू घोड़े ने सड़क पर मचाई भगदड़, बुजुर्ग और बाइक सवार घायल, वीडियो वायरल
Fri, 07 Aug 2026 10:53 AM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: Heera
Updated Fri, 07 Aug 2026 10:53 AM IST
सार
दिनेशपुर में एक तांगे से छूटकर भाग रहे बेकाबू घोड़े ने सड़क पर अफरातफरी मचा दी, जिससे एक बुजुर्ग और एक बाइक सवार घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
बेकाबू घोड़े ने सड़क पर अफरातफरी मचा दी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिनेशपुर में एक बेकाबू घोड़े ने सड़क पर अफरातफरी मचा दी। तांगे से अलग होकर दौड़ रहे घोड़े ने राहगीरों में भगदड़ जैसी स्थिति पैदा कर दी। इस दौरान एक बुजुर्ग और बाइक सवार उसकी चपेट में आकर घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घोड़ा बिना तांगेवाले के तेज रफ्तार में सड़क पर दौड़ता हुआ आया। अचानक सामने आए घोड़े को देखकर राहगीर संभल नहीं सके। पहले उसने एक बुजुर्ग को टक्कर मारी और कुछ दूरी पर एक बाइक सवार को भी गिरा दिया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह घोड़े को काबू में किया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। वायरल वीडियो को लेकर लोग सड़क पर तांगों के संचालन और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन