{"_id":"6a74e74299834855350f7560","slug":"classes-begin-at-pg-college-75-attendance-mandatory-sitarganj-news-c-242-1-rdp1025-145352-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: पीजी महाविद्यालय में क्लासें शुरू, 75 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: पीजी महाविद्यालय में क्लासें शुरू, 75 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य
Fri, 07 Aug 2026 01:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 07 Aug 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितारगंज। स्थानीय राजकीय पीजी महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की कक्षाओं का संचालन प्रारंभ हो गया है।
बृहस्पतिवार को प्राचार्य डॉ. रेनू रानी बंसल ने बताया कि स्नातक प्रथम सेमेस्टर के संस्थागत छात्र-छात्राओं की कक्षाएं चार अगस्त से प्रारंभ हो चुकी हैं। सभी विद्यार्थियों को निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुसार प्रत्येक विद्यार्थी की कम से कम 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है। निर्धारित उपस्थिति से कम रहने वाले विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की परीक्षा में बैठने से वंचित किया जा सकता है।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि स्नातक प्रथम सेमेस्टर के अलावा तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर सहित अन्य विषम सेमेस्टर की कक्षाओं का संचालन भी शुरू हो चुका है। सभी छात्र-छात्राओं से नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रहने की अपील की गई है। संवाद