सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Another accused arrested for housebreaking and robbery

Udham Singh Nagar News: घर में घुसकर लूट का एक और अभियुक्त गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 02 Feb 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Another accused arrested for housebreaking and robbery
विज्ञापन
रुद्रपुर। पुलभट्टा पुलिस ने 12 दिन पहले हुई लूट के मामले में एक और अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से सोने के जेवर, नकदी के साथ ही तमंचा बरामद हुआ है। मामले में एक अभियुक्त पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। एक आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
Trending Videos

रविवार को एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 21/22 जनवरी की रात पुलभट्टा थाना क्षेत्र के गांव बरा में नरेश कुमार के घर में घुसकर तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर 87,000 रुपये, ज्वैलरी, दो मोबाइल लूटे थे। घर में लूटपाट करने के बाद तीनों ने ग्राम बरी से शिव कुमार पाल केे घर से बाइक चोरी की थी। मामले के खुलासे के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया था। टीम ने एक अभियुक्त इस्लाम को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में वांछित अबरार निवासी लोहारनगर थाना फतेहगंज पश्चिमी जिला बरेली को बहेड़ी-किच्छा रोड से तमंचा और लूट के सामान के साथ गिरफ्तार किया है। बताया कि उसके कब्जे से 20,000 रुपये, एक जोड़ी पीली धातु के कुंडल, पीली धातु का ओम लिखा गले के लॉकेट के साथ ही 12 बोर का तमंचा और दो कारतूस बरामद किए। बताया कि गिरफ्तार अबरार का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ यूपी के बरेली और पीलीभीत में कई मामले दर्ज हैं। अबरार ने बताया कि उनके साथी शकील के पास लूट की शेष रकम और चोरी की बाइक भी उसी के पास है। पुलिस शकील की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed