सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Ward 2 team won the trophy in the DPL cricket tournament

Udham Singh Nagar News: डीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में वार्ड दो की टीम ने जीती ट्रॉफी

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 02 Feb 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Ward 2 team won the trophy in the DPL cricket tournament
विज्ञापन
दिनेशपुर। युवक मंगल दल मोतीपुर की ओर से आयोजित साप्ताहिक डीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में वार्ड नंबर दो की टीम ने वार्ड छह को सात रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। समीर मंडल टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए। पुरस्कार वितरण समारोह में वरिष्ठ समाजसेवी, टूर्नामेंट के प्रायोजक हरिदास मंडल ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी से सम्मानित किया।
Trending Videos


रविवार को वार्ड एक गांधीनगर के खेल मैदान में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वार्ड दो की टीम ने आठ विकेट खोकर 148 रन बनाए। जवाब में वार्ड छह की टीम निर्धारित ओवर में आठ विकेट खोकर 141 रन ही बना सकी। शानदार प्रदर्शन पर समीर मंडल को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और विराज मंडल को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मैच में बंकिम ढाली, दिवाकर ने अंपायरिंग और प्रसन्नजीत साह, विशाल मंडल ने कमेंट्री की। इस मौके रवि सरकार, विकास सरकार, मनोज राय, राजू गाईन, दिलीप मंडल, नीरज कोरंगा, सुब्रत तरफदार, विक्की राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed