सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Vocational education will open doors to employment and business

Udham Singh Nagar News: व्यावसायिक शिक्षा से खुलेंगे रोजगार और कारोबार के द्वार

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 02 Feb 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Vocational education will open doors to employment and business
विज्ञापन
रुद्रपुर। विद्यालयी शिक्षा को रोजगार युक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिले के सरकारी विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा शुरू करने की तैयारी की गई है। इसको प्रभावी बनाने के लिए विद्यालयी परिषद की ओर से सभी जिलों के शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया जा रहा है। इससे रोजगार और कारोबार के नए द्वार खुलेंगे।
Trending Videos


वर्तमान में जिले में 127 माध्यमिक के शासकीय विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में पहले से ही स्मार्ट कक्षाओं का संचालन हो रहा है। विद्यार्थियों को डिजिटल ज्ञान के साथ अब इन स्कूलों में कक्षा छह से 12वीं तक के विद्यार्थियों को रोजगार और खुद का कारोबार करने के लिए व्यावसायिक कोर्स कराए जाएंगे। इससे उनका कौशल विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग के अनुसार, यह योजना राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप लागू होगी। नए शैक्षणिक सत्र से छात्रों को आठ प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इनमें एग्रीकल्चर, ऑटोमोटिव, ब्यूटी एंड वेलनेस, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर, आईटी, प्लम्बरिंग, रिटेल-टूरिज्म व हॉस्पिटैलिटी जैसे कोर्स शामिल होंगे।
---------------

राज्य सरकार का लक्ष्य सरकारी स्कूल के बच्चों को आत्मनिर्भर बनाना है। इसी उद्देश्य से व्यावसायिक शिक्षा का शुभारंभ किया जा रहा है। नए सत्र में विद्यालयों में इसे शुरू कराएंगे। -केएस रावत, सीईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article