सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Gulab's buffalo became champion in the cattle exhibition

Udham Singh Nagar News: पशु प्रदर्शनी में गुलाब की भैंस बनी चैंपियन

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 02 Feb 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Gulab's buffalo became champion in the cattle exhibition
विज्ञापन
सितारगंज। पशुपालन विभाग की ओर से विकासखंड स्तरीय पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में सितारगंज विकासखंड के विभिन्न गांवों से करीब 80 पशुओं ने विभिन्न वर्गों में प्रतिभाग किया। इसमें गांव मलपुरी निवासी गुलाब चंद की भैंस चैंपियन चुनी गई।
Trending Videos

साथ ही दुधारू गाय वर्ग में गुलाब चंद की गाय को प्रथम, दीप सिंह की गाय को द्वितीय और बिरसा सिंह की गाय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सुखी गाय वर्ग में चंदन सिंह की गाय प्रथम, परमेश्वरी सिंह की गाय ने द्वितीय और अर्जुन सिंह की गाय को तृतीय स्थान मिला। दुधारू भैंस वर्ग में हरजिंदर सिंह की भैंस द्वितीय और सत्येंद्र सिंह की भैंस को तृतीय स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जितेंद्र गुप्ता ने पशुपालकों को विभाग की विभिन्न योजनाओं, स्वास्थ्य एवं उपचार से संबंधित जानकारी प्रदान की। यहां ग्राम प्रधान प्रदीप सिंह राणा, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीके पाठक, डॉ. राजेंद्र राम, डॉ. विजय कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed