फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Artists cast a spell with their talent at Navodaya; the audience was mesmerized.

Udham Singh Nagar News: नवोदय में कलाकारों ने बिखेरा हुनर का जादू, श्रोता मंत्रमुग्ध

Mon, 03 Aug 2026 01:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 03 Aug 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Artists cast a spell with their talent at Navodaya; the audience was mesmerized.
काशीपुर में आयोजित संगीत संध्या में प्रस्तुति देते कलाकार
काशीपुर। भारती नवचेतना सांस्कृतिक समिति के ‘नवोदय’ कार्यक्रम में नवोदित कलाकारों ने गीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। बाजपुर रोड स्थित एक रिसॉर्ट सभागार में आयोजित संगीत संध्या का शुभारंभ मंच के संरक्षक संजय चतुर्वेदी, पूर्व राज्यमंत्री सोहन सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज जोशी और पूर्व उपाध्यक्ष सुशील गुड़िया ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

इससे पहले मंच सलाहकार समिति के सदस्य इकबाल अदीब ने कार्यक्रम के माध्यम से मंच के इतिहास से परिचित कराया। इसके बाद देशांश शर्मा और गौरी शर्मा ने इंदु सारस्वत द्वारा रचित शीर्षक गीत प्रस्तुत किया। नन्हीं कलाकार राध्या कपूर ने गणेश वंदना पर नृत्य की प्रस्तुति देकर दर्शकों की तालियां बटोरीं।
विज्ञापन

संगीत प्रस्तुतियों की शुरुआत चंद्र मोहन फर्त्याल ने ‘हमें और जीने की चाहत न होती’ गीत से की। इसके बाद अनुज गुप्ता ने ‘मेरे नैना सावन भादो, फिर भी मेरा मन प्यासा’, अमिताभ सक्सेना ने ‘नीले-नीले अंबर पर चांद जब आए’ और राहुल शर्मा ने ‘मैं शायर तो नहीं’ गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं की वाहवाही लूटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन दिव्या चतुर्वेदी और संकल्प गुड़िया ने किया। अंत में समिति अध्यक्ष अपूर्व मेहरोत्रा ने अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार जताया। इस अवसर पर पूर्व मेयर ऊषा चौधरी, पूर्व पालिकाध्यक्ष शमशुद्दीन, बीईओ डीके साहू, मुक्ता सिंह, प्रमोद अग्रवाल, संजय चतुर्वेदी, लता शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed