फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Inauguration of the 330-bed Medicity Multi Super-Specialty Hospital

Udham Singh Nagar News: 330 बेड का द मेडिसिटी मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का शुभारंभ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of the 330-bed Medicity Multi Super-Specialty Hospital
रुद्रपुर में प्रेसवार्ता कर जानकारी देते पार्क ग्रुप के सीईओ डॉ. संजय शर्मा।
रुद्रपुर (वि)। रुद्रपुर में कुमाऊं के सबसे बड़े और 330 बेड वाले द मेडिसिटी मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का शुभारंभ हो गया है। रविवार को अस्पताल परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में पार्क ग्रुप के सीईओ डॉ. संजय शर्मा ने इसकी जानकारी दी। डॉ. शर्मा ने कहा कि पार्क ग्रुप ने उत्तराखंड में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए उत्तर भारत के छह प्रमुख राज्यों में परिचालन का विस्तार किया है। द मेडिसिटी के रूप में यह विस्तार समूह की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। द मेडिसिटी अस्पताल के निदेशक और वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक छाबड़ा ने बताया कि सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं देना उनका प्रमुख लक्ष्य है। अस्पताल काॅर्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, ऑन्कोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, गैस्ट्रो केयर, नेफ्रोलॉजी, अंग प्रत्यारोपण, महिला एवं शिशु स्वास्थ्य सहित सभी सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं से लैस है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed