{"_id":"6a75afc83e2edb5cdf0c62e3","slug":"attack-on-family-who-came-for-hearing-in-rudrapur-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: कोर्ट के बाहर खौफ...पेशी पर आए परिवार पर हमला, तीन साल की बच्ची को जबरन ले जाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: कोर्ट के बाहर खौफ...पेशी पर आए परिवार पर हमला, तीन साल की बच्ची को जबरन ले जाने का आरोप
Fri, 07 Aug 2026 03:43 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर
Published by: Heera
Updated Fri, 07 Aug 2026 03:43 PM IST
सार
रुद्रपुर जिला न्यायालय के बाहर शुक्रवार को वैवाहिक विवाद में पेशी पर आए परिवार के साथ मारपीट की घटना हुई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि साली के पति, जेठ, सास समेत 10-12 लोगों ने हमला कर तीन बच्चों में से एक बच्ची को जबरन अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
पेशी पर आए परिवार पर हमला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुद्रपुर जिला एवं सत्र न्यायालय के बाहर शुक्रवार को वैवाहिक विवाद में पेशी पर आए एक परिवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि आधा दर्जन से अधिक लोगों ने उन पर हमला कर तीन बच्चों में से एक बच्ची को जबरन अपने साथ ले गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
पीड़ित निशांत सिंह के अनुसार वह अपनी पत्नी, साली और रिश्तेदारों के साथ अदालत पहुंचे थे। आरोप है कि कोर्ट गेट के बाहर पहले से मौजूद साली के पति, जेठ, सास समेत 10 से 12 लोगों ने हमला कर दिया। मारपीट में निशांत सिंह के चेहरे और नाक पर चोटें आईं, जबकि महिलाओं से भी अभद्रता की गई। इसके बाद वह सफेद रंग की अर्टिगा कार से फरार हो गए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन