Uk: होली पर केमिकल रंगों से रहें सावधान, डॉक्टर के मुताबिक कैमिकल रंग आंख और त्वचा पर डालते हैं बुरा प्रभाव
एलडी भट्ट अस्पताल के चिकित्सकों ने होली पर केमिकल युक्त रंगों से त्वचा, आंखों और फेफड़ों को होने वाले गंभीर नुकसान को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विस्तार
रंगों का त्योहार होली अब टेसू के पारंपरिक फूलों के बजाय हानिकारक केमिकल रंगों तक सिमट गया है। बाजारों में बिकने वाले इन रासायनिक रंगों में मौजूद लेड, मरकरी और सिलिका त्वचा, आंखों और फेफड़ों के लिए गंभीर खतरा बन रहे हैं।
एलडी भट्ट अस्पताल के डॉ. अमरजीत सिंह साहनी ने चेतावनी दी है कि केमिकल रंगों से एलर्जी, अंधापन और कैंसर जैसी बीमारियां हो सकती हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि होली खेलने से पहले शरीर व बालों पर नारियल तेल या सनस्क्रीन जरूर लगाएं। विशेषज्ञों के अनुसार, सुरक्षित होली के लिए प्राकृतिक रंगों का ही चयन करना चाहिए ताकि उत्सव का आनंद फीका न पड़े।
बचाव के उपाय
- प्राकृतिक रंगों को चुनें: केमिकल युक्त रंगों की जगह पैक्ड, हर्बल या प्राकृतिक फूलों-हल्दी से बने गुलाल का इस्तेमाल करें।
- त्वचा की सुरक्षा : होली खेलने से पहले पूरे शरीर और चेहरे पर नारियल तेल या मॉइस्चराइज लगाएं।
- बालों में अच्छी तरह नारियल या जैतून का तेल लगाएं।
- केमिकल वाले रंगों से बचाने के लिए चश्मा पहने और कॉन्टेक्ट लेंस से बचें।
- बच्चों को गहरे रंग वाले गुब्बारे फेंकने से रोकें।

कमेंट
कमेंट X