{"_id":"699ecbb8152ffa656805f90a","slug":"video-educational-ministerial-employees-raised-slogans-during-the-protest-2026-02-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rudrapur: एजुकेशनल मिनिस्टीरियल कर्मियों ने धरने के दौरान की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudrapur: एजुकेशनल मिनिस्टीरियल कर्मियों ने धरने के दौरान की नारेबाजी
गायत्री जोशी
Updated Wed, 25 Feb 2026 03:45 PM IST
Link Copied
रुद्रपुर में एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन के बैनर तले कर्मियों ने प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल पर हुए हमले के विरोध में तीसरे दिन भी कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। एसोसिएशन ने विधायक और अन्य हमलावरों की गिरफ्तारी न होने पर रोष जाहिर किया। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अमरदीप चौधरी के नेतृत्व में सीईओ कार्यालय परिसर में धरने पर बैठे कर्मचारियों ने विधायक उमेश शर्मा काऊ के खिलाफ नारेबाजी की। संगठन के जिलाध्यक्ष ने मामले में कार्रवाई न होने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। धरने का संचालन करते हुए रविंद्र पांडेय ने कहा कि सरकार को इस प्रकरण पर कार्रवाई करने में देर नहीं करनी चाहिए। सरकार को विधायक के साथ ही अन्य हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई कर कार्यालयी कार्य सुचारु से संचालित कराने की दिशा में कदम उठाने चाहिए, ताकि आम जनता को परेशानियो का सामना न करना पड़े। घटना में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। धरने पर विरेंद्र पांडेय, हरजीत सिंह, मोहम्मद मुर्सलीन , नितिन टंडन, प्रमोद पांडेय, सोनिया रावत, संतोष, सरिता देवी, चंपा जोशी समेत बड़ा संख्या में कर्मी मौजूद थे। कई कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने धरनास्थल पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।