फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bike rider dies after being hit by an unknown vehicle in Kashipur

Uttarakhand Accident: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Mon, 17 Aug 2026 10:44 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Mon, 17 Aug 2026 10:44 AM IST
सार

काशीपुर के प्रतापपुर क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब आठ बजे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए मोर्चरी भेज दिया है।

विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by an unknown vehicle in Kashipur
दुर्घटना - फोटो : amar ujala

विस्तार

काशीपुर के प्रतापपुर क्षेत्र में सोमवार सुबह तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवाया है। घटना सोमवार सुबह 8 बजे की है। बाइक सवार प्रतापपुर के पास सड़क से गुजर रहा था।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक अज्ञात वाहन ने उसे पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सड़क पर गिर गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस उसकी शिनाख्ती के प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed