फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Biomedical waste found buried in the sand along the banks of the Dhela River.

Udham Singh Nagar News: ढेला नदी के किनारे रेत में दबा मिला बायोमेडिकल वेस्ट

Mon, 03 Aug 2026 01:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 03 Aug 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Biomedical waste found buried in the sand along the banks of the Dhela River.
काशीपुर ढेला पुल के नीचे नदी किनारे पड़ा बायोमेडिकल वेस्ट
काशीपुर। ढेला नदी के पुल के नीचे बड़ी मात्रा में पड़े बायोमेडिकल वेस्ट से संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका संभावना बनी है। जिम्मेदारों को इस बात की अभी तक भनक नहीं है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मामले की जांच कराने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को गोरक्षा दल में कार्य करने वाले अभिषेक अपने साथियों के साथ एक मृत मवेशी को दफनाने के लिए ढेला पुल के नीचे नदी में पहुंचे। युवक ने फावड़े से गड्ढा खोदना शुरू किया तो रेत उठाते ही बड़ी मात्रा में बायोमेडिकल वेस्ट पड़ा मिला। इसमें प्रयोग की गई सीरिंज, इंजेक्शन की खाली शीशियां आदि बायोमेडिकल बेस्ट सामग्री थी। उनका कहना है कि यह बायोमेडिकल वेस्ट कब से पड़ा है किसी को नहीं मालूम। नदी के पास चरने आने वाले पशुओं के पैर में सिरिंज आदि चुभने से संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका है। ढेला पुल के आसपास बच्चे भी खेलते रहते हैं। लोगों का कहना है कि यहां बायोमेडिकल वेस्ट कौन फेंक रहा है, इस मामले की जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन


-
पहले एक्सपायर दवाइयां पड़ी मिली थीं

पिछले वर्ष नवंबर 2025 में भी गांव भगवंतपुर में सड़क किनारे दर्द निवारक, कैल्शियम, विटामिन, बुखार व अन्य बीमारियों से संंबंधित दवाइयां पड़ी मिली थीं। उस समय एक ग्रामीण ने सड़क किनारे सरकारी दवाइयां पड़ी होने की सूचना दी थी। इन दवाइयों की एक्सपायरी तिथि 2023 बताई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

कोट
काशीपुर में ढेला पुल के नीचे नदी किनारे बायोमेडिकल वेस्ट पड़ा होने की जानकारी नहीं है। हो सकता है किसी प्राइवेट अस्पताल ने फेंका हो। टीम भेजकर इसकी जांच कराई जाएगी। - डॉ. केके अग्रवाल, सीएमओ


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed