सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   body of a young man was buried on the roadside after digging a pit with a JCB in kichha

एक्सीडेंट के बाद हैवानियत: युवक का शव जेसीबी से गड्ढा खोदकर सड़क किनारे दबाया, पुलिस ने जांच शुरू की

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Fri, 10 Apr 2026 01:39 PM IST
विज्ञापन
सार

किच्छा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां सड़क हादसे के बाद सबूत मिटाने के लिए युवक के शव को जेसीबी से गड्ढा खोदकर दबाए जाने का अंदेशा है। 8 अप्रैल से लापता युवक की तलाश अब सड़क किनारे दबे शव तक पहुंच गई है।

body of a young man was buried on the roadside after digging a pit with a JCB in kichha
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

किच्छा क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 42 वर्षीय रामवीर, जो इनटार्क फैक्ट्री में फिटर के पद पर कार्यरत था, 8 अप्रैल की रात करीब साढ़े 10 बजे फैक्ट्री से निकला था, लेकिन घर नहीं पहुंचा। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, मगर उसका कोई सुराग नहीं लग सका।

Trending Videos


जांच के दौरान फैक्ट्री के पास एनएच-74 पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में रामवीर का ट्रैक्टर-ट्रॉली से एक्सीडेंट होता दिखाई दिया। इसके बाद से मामला और संदिग्ध हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आशंका जताई जा रही है कि एक्सीडेंट के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने सबूत मिटाने के इरादे से जेसीबी मशीन बुलाकर रामवीर के शव को सड़क किनारे गड्ढा खोदकर दबा दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस, परिजन और फैक्ट्री का स्टाफ मौके पर पहुंच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। साथ ही जेसीबी की मदद से संदिग्ध स्थान पर खुदाई कराई जा रही है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और शव मिलने की आशंका के बीच इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed