{"_id":"69d8cd6897b067f7640f6b4d","slug":"video-anganwadi-workers-stage-protest-in-khatima-for-five-point-demands-2026-04-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"खटीमा में पांच सूत्री मांगों के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खटीमा में पांच सूत्री मांगों के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन
गायत्री जोशी
Updated Fri, 10 Apr 2026 03:44 PM IST
Link Copied
खटीमा में पांच सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। बाल विकास विभाग कार्यालय के सामने अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से सरकार से उनकी सभी मांगों को पूरा करने को कहा। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है। कई सालों से बेहद कम मानदेय पर काम रही हैं। इसके बावजूद सरकार उनकी मांगों की लगातार अनदेखी कर रही है। उन्होंने सरकार से प्रतिमाह 18 हजार रुपये मानदेय, सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये देने का शासनादेश, बीएलओ के कार्य से मुक्त करने,बायोमेट्रिक मशीन से न जोड़ने और फोन रिचार्ज की धनराशि समय पर देने की मांग की मांग की। वहां पर पुशविंदर कौर, इंद्रा पोखरिया, लखविंदर कौर, कमला बिष्ट, गंगा राना, कमला भट्ट, ममता आर्या, रेखा अधिकारी, मीना देवी, हरजीत कौर,नीलम देवी, माया देवी, पानमती, गीता सिंह, जया बसेड़ा, प्रेमा भट्ट, पुष्पा मेहता, राधा देवी, जमुना देवी, गीता चुफाल आदि थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।