सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Chaitra Mela: Chief Minister will participate in Bhajan Sandhya

चैती मेला : भजन संध्या में मुख्यमंत्री करेंगे शिरकत

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 30 Mar 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Chaitra Mela: Chief Minister will participate in Bhajan Sandhya
विज्ञापन
काशीपुर। मां बाल सुंदरी देवी के चैती मेला में आयोजित होने वाली भजन संध्या में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शिरकत करेंगे। वहीं भजन सम्राट लखविंदर सिंह लक्खा अपनी सुरमयी भजन संध्या से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर करेंगे।
Trending Videos

मां बाल सुंदरी देवी चैती मेला परिसर में भजन संध्या के लिए मेला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंदिर भवन के पीछे विशाल पंडाल सजाया जा रहा है। जहां भजन संध्या का आयोजन होगा। इस भजन संध्या में भजन सम्राट लखविंदर सिंह लक्खा के अलावा शुभम तिलकधारी, सुमित ठाकुर व प्राची तिवारी अपने भजनों से श्रद्धालु को मंत्रमुग्ध करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेला मजिस्ट्रेट/एसडीएम अभय प्रताप सिंह व तहसीलदार पंकज चंदोला ने बताया भजन संध्या का आयोजन 30 मार्च की शाम चार बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। उन्होंने बताया मुख्यमंत्री देहरादून से सीधे जसपुर शाम चार बजे पहुंचेंगे। जसपुर नादेही चीनी मिल में हेलीपैड बनाया गया है। यहां कुछ समय रुकने के बाद सीएम शाम पांच बजे हेलीपैड नादेही शुगर मिल से काशीपुर के लिए रवाना होंगे। शाम 5:10 बजे सीएम आईजीएल हेलीपैड पहुंचेंगे और वहां से 5:30 बजे कार से सीधे मां बाल सुंदरी देवी प्रांगण में पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री यहां भजन संध्या कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। शाम 6.30 बजे वापस हेलीपैड आईटीएल से खटीमा के लिए प्रस्थान करेंगे।
इनसेट......
मुख्यमंत्री आज आएंगे काशीपुर जिलाध्यक्ष मनोज के घर
जसपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को महुआडाबरा में काशीपुर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल के मंगल बाजार स्थित निवास स्थान पर आएंगे। वह यहां बीते दिन हुए जिलाध्यक्ष की माता लीलावती के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। एसडीएम राहुल शाह ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संवाद


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed