फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Child dies due to black magic at Shivlalpur Dham kashipur

Uttarakhand: तंत्र-मंत्र के चलते बच्चे की मौत, परिजनों का फूटा आक्रोश; संचालक-सेवादारों को जमकर पीटा

Thu, 30 Jul 2026 07:12 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, काशीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, काशीपुर Published by: Heera Updated Thu, 30 Jul 2026 07:12 AM IST
सार

शिवलालपुर धाम में दादी के साथ गए 6 वर्षीय बच्चे की तंत्र-मंत्र के दौरान संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर परिजन तीन-चार गाड़ियों से धाम पहुंचे और उन्होंने धाम संचालक व सेवादारों की जमकर पिटाई की।

विज्ञापन
Child dies due to black magic at Shivlalpur Dham kashipur
अर्पित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

दादी के साथ शिवलालपुर अमरझंडा स्थित एक धाम में आए छह वर्षीय बच्चे की तंत्र-मंत्र के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दादी की सूचना पर बालक के कई परिजन तीन-चार गाड़ियों से धाम पर पहुंच गए। उन्होंने धाम संचालक व उनके सेवादारों की जमकर पिटाई की। इसके बाद संचालक व एक सहयोगी को गाड़ी में डालकर ले गए और चंदौसी ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया। संभल पुलिस ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया। इस मामले में पुलिस को अभी तहरीर नहीं मिली है।

जनपद मुरादाबाद के हरथला निवासी सत्यवीर सिंह ने सात साल पूर्व ग्राम शिवलालपुर अमरझंडा में धाम की स्थापना की है। यहां प्रत्येक मंगलवार को दरबार लगता है। धाम में तंत्र-मंत्र, ऊपरी हवा, गांठ, पथरी से लेकर कैंसर तक के इलाज का दावा किया जाता है। इस धाम में 27 जुलाई को थाना कुंड़ा फतेहगढ़, चंदौसी जिला संभल के गांव बेरनी निवासी गंगाशरण की पत्नी वीरवती अपने छह वर्षीय पोते अर्पित यादव को लेकर पहुंची थीं।

विज्ञापन

बच्चे को दौरे पड़ने की शिकायत थी। मंगलवार को दरबार में तंत्र विद्या के दौरान मासूम अर्पित की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वीरवती ने मामले की सूचना बालक के पिता सुगर सिंह को दी। सूचना मिलते ही सुगर सिंह, उसका भाई उमेश, अवधेश और विद्याराम समेत करीब 15-16 लोग गाड़ियां लेकर धाम पहुंच गए। इन लोगों ने धाम के महंत सत्यवीर, सेवादार प्रशांत व रोहित के साथ मारपीट की और उन्हें गाड़ियों में डालकर अपने साथ ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते में रोहित गाड़ी के कूदकर भाग गया। चंदौसी प्राथमिक केंद्र में डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। सीओ चंदौसी विवेक जावला ने बताया कि बुधवार को बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। विसरा सुरक्षित रख लिया गया है। आईटीआई कोतवाल मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

तंत्र-मंत्र के फेर में हो चुकी हैं बेटियों की हत्याएं व दुष्कर्म
अंधविश्वास लोगों का विवेक खो देता है। काशीपुर में इसी अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के चक्कर में एक पिता अपनी दो बेटियों की पीट-पीटकर हत्या कर चुका है, वहीं जसपुर में तांत्रिक ने जिन्न से निजात दिलाने का झांसा देकर एक महिला की अस्मत लूट ली थी।

एक मामला 25 नवंबर 2023 में काशीपुर की खालिक कॉलोनी में हुआ। कॉलोनी के तीन नंबर टावर के पास अली हसन के घर से दो लड़कियों के शव बरामद हुए थे। मृतकों की शिनाख्त फरहीन (19) और यासमीन (11) के रूप में हुई थी। पुलिस पड़ताल में दिल दहला देने वाला खुलासा हुआ। खुद पिता अली हसन उर्फ सूरज ने ही अपनी दोनों बेटियों को एक कमरे में बंद कर कई दिनों तक भूखा-प्यासा रखा था।

वह जिन्नात भगाने के नाम पर दोनों बेटियो को डंडे से पीटता था। लगातार प्रताड़ना से दोनों की हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। शवों पर जगह-जगह चोटों के निशान थे। आरोपी पर अंधविश्वास इस कदर हावी था कि उसने पुलिस पूछताछ में भी अपना गुनाह कबूल नहीं किया। वह बार-बार दोहराता रहा कि उसकी दोनों बेटियों पर जिन्नात का साया है। उसका इरादा बेटियों को मारने का नहीं था। उसकी दोनों बेटियों को जिन्न ने ही मारा है।

वहीं, जसपुर में एक तांत्रिक ने झाड़-फूंक का झांसा देकर एक महिला के साथ दुष्कर्म किया। वह उसकी वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था। शिकायत पर पुलिस ने 21 जनवरी 2023 को प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी तांत्रिक नसीम अहमद को गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed