{"_id":"6a456e0c23fc13879a02841f","slug":"co-accused-of-rude-behavior-towards-youths-mla-lays-siege-to-police-station-kashipur-news-c-235-1-ksp1008-145284-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सीओ पर युवकों से अभद्रता का आरोप, विधायक ने कोतवाली घेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सीओ पर युवकों से अभद्रता का आरोप, विधायक ने कोतवाली घेरी
Thu, 02 Jul 2026 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। सोमवार-मंगलवार की रात सीओ काशीपुर गश्त पर थे। कुंडा क्षेत्र में कई युवक सड़क पर घूम रहे थे। इस पर सीओ ने उन्हें रोका और लताड़ लगाते हुए भेजा। युवकों से अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को जसपुर विधायक ने कुंडा थाने का घेराव किया। इस मामले में कार्रवाई की मांग के लिए कुमाऊं महानिरीक्षक से भी वार्ता की। बाद में सीओ की ओर से खेद व्यक्त करने पर मामले का पटाक्षेप हो गया।
बुधवार को जसपुर विधायक आदेश चौहान के नेतृत्व में कई लोगों ने कुंडा थाने पहुंचे और कोतवाल धीरेंद्र सिंह का घेराव किया। उनका आरोप था कि सोमवार-मंगलवार की मध्य रात्रि करीब तीन बजे कुंडा गांव के कुछ युवा मुर्गी फार्म से मैली लाने के लिए घर से निकले थे। वे सड़क किनारे एक दुकान पर चाय पीने के लिए खड़े थे। इसी दौरान सीओ प्रशांत कुमार वहां पहुंचे। आरोप है कि सीओ ने उनके साथ अभद्रता की और फटकार लगाई।
विधायक आदेश चौहान ने सोमवार की रात हुई घटना पर आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने इस संबंध में आईजी निवेदिता कुकरेती से फोन पर बात की। कुंडा थाने पहुंचे सीओ प्रशांत कुमार और विधायक के बीच वार्ता हुई। सीओ के खेद व्यक्त करने पर मामला शांत हो गया। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि मध्यरात्रि सड़क पर एकत्र होकर खड़े होने पर उन्होंने लोगों को टोका था। उनकी मंशा किसी का अपमान करने की नही थी। घेराव करने वालों में पूर्व प्रमुख रवि कुमार, जिला पंचायत सदस्य मौ. असद, सरफराज हुसैन, शेर अली, सुरेंद्र सिंह, फुरकान, मुशाहिद हुसैन, अब्दुल सलाम आदि थे।