{"_id":"6a0cc031615fc431840c90c3","slug":"conflict-between-the-np-chairman-and-transporters-over-the-operation-of-overloaded-dumpers-rudrapur-news-c-242-1-rdp1025-141722-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: ओवरलोड डंपरों के संचालन पर नपं अध्यक्ष और ट्रांसपोर्टरों में नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: ओवरलोड डंपरों के संचालन पर नपं अध्यक्ष और ट्रांसपोर्टरों में नोकझोंक
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 20 May 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गूलरभोज। नगर क्षेत्र में हरिपुरा जलाशय से मिट्टी ढोने वाले ओवरलोड डंपरों के संचालन पर सोमवार रात नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश चुघ और ट्रांसपोर्टर के बीच तीखी नोकझोंक हो गई।
बताया गया कि डंपर चालक नगर के बीच से 700 से 1000 क्विंटल मिट्टी ढो रहे हैं जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि डंपरों के चलने से पूरे नगर में धूल का गुबार फैल गया है।
घरों और दुकानों में धूल जमने से आम नागरिकों के साथ व्यापारी भी परेशान हैं। कई लोग एलर्जी की शिकायत से भी जूझ रहे हैं।
एक सप्ताह पहले कैनाल कॉलोनी नंबर-2 में वार्ड सभासद लखबीर लक्खा के नेतृत्व में महिलाओं ने विरोध किया था जिसके बाद डंपर दिन में बंद कर रात में चलाए जाने लगे। सोमवार रात को लोगों ने कैनाल कॉलोनी नंबर 2 के चौराहे पर फिर डंपरों को रोक दिया।
विज्ञापन
सूचना पर नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश चुघ भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ट्रांसपोर्टरों से जनहित में इस रूट से न चलने का अनुरोध किया। इस पर ट्रांसपोर्टर शासन की ओर से जारी रॉयल्टी के आधार पर इसी रूट से जाने की जिद करने लगे।
जब उनसे रूट मैप दिखाने को कहा गया तो उनके पास रूट मैप मौजूद नहीं था। इस पर नगर पंचायत अध्यक्ष और ट्रांसपोर्टरों के मध्य तीखी नोकझोंक हुई। लोगों ने चेतावनी दी कि नगर के बीच से जनहित में डंपरों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि दो वर्ष पूर्व 19 वर्षीय किशोर निखिल गढ़िया की डंपर की चपेट में आने से मौत हो चुकी है। नागरिकों ने मांग की कि डंपर जंगल वाले वैकल्पिक मार्ग से निकाले जाएं।
Trending Videos