{"_id":"6a51f5d298eaf9e1bf04c54c","slug":"congress-mla-tilakraj-behad-raised-the-demand-for-giving-ownership-rights-to-the-residents-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेदखली का खतरा: विधायक बेहड़ ने उठाई पुरानी आबादियों को मालिकाना हक देने की मांग, इन दस इलाकों का किया जिक्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेदखली का खतरा: विधायक बेहड़ ने उठाई पुरानी आबादियों को मालिकाना हक देने की मांग, इन दस इलाकों का किया जिक्र
Sat, 11 Jul 2026 01:20 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर
Published by: Heera
Updated Sat, 11 Jul 2026 01:20 PM IST
सार
कांग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़ ने राज्य की पुरानी आबादियों और वन गांवों को मालिकाना हक देने की मांग की है।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़ ने राज्य की पुरानी आबादियों और वन गांवों को मालिकाना हक दिए जाने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि सरकार को भूमि अधिकार के मामले में सभी क्षेत्रों के साथ समान व्यवहार करना चाहिए और वर्षों से बसे लोगों को भी वैध स्वामित्व का अधिकार मिलना चाहिए।
विज्ञापन
शनिवार को प्रेस वार्ता कर बेहड़ ने कहा कि सरकार ने नैनीताल के बिंदुखत्ता और देहरादून के बागझाल क्षेत्र के लिए मालिकाना हक देने की दिशा में पहल की है, लेकिन प्रदेश के कई अन्य पुराने क्षेत्र अब भी इस प्रक्रिया से बाहर हैं। उन्होंने पंतनगर की संजय कॉलोनी, मस्जिद कॉलोनी, नगला खुरपिया फार्म, गुलरजोज, मुन्सयारी तथा किच्छा के सूर्य नगर, नजीबाबाद, धौराडाम, भूड़ा गौरी और चंदन नगर समेत अन्य आबादियों को भी योजना में शामिल करने की मांग की।
विज्ञापन
बेहड़ ने कहा कि इन क्षेत्रों के लोगों को मालिकाना हक या पट्टे नहीं मिलने से भविष्य में बेदखली का खतरा बना रहेगा। उन्होंने किसानों की समस्याओं का भी जिक्र करते हुए वर्ग-4 की भूमि पर खेती करने वालों को स्वामित्व अधिकार देने, यूरिया खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने और स्मार्ट मीटर लगाए जाने की प्रक्रिया की समीक्षा कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए।
विज्ञापन