फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Congress workers stage a sit-in at the Kotwali police station in protest against police action.

Udham Singh Nagar News: पुलिस कार्रवाई के विरोध में कोतवाली में धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता

Sat, 01 Aug 2026 01:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 01 Aug 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Congress workers stage a sit-in at the Kotwali police station in protest against police action.
गदरपुर। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव शिल्पी अरोरा और कांग्रेस नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अरोरा को हिरासत में लिए जाने का मामला तूल पकड़ गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सीएम धामी के लोकार्पण कार्यक्रम में नवीन अनाज मंडी में पहुंचने पर काले झंडे लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव शिल्पी अरोरा और कांग्रेस नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अरोरा को हिरासत में लिया गया था।
आरोप है कि पुलिस ने कांग्रेस नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अरोरा को हिरासत में लेने के बाद एक पुराने में मामले में जारी वारंट का हवाला देकर न्यायालय में पेश किया। उनके न्यायालय से जमानत पर छूटने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोतवाली गदरपुर में पहुंचकर धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

सिद्धार्थ अरोरा का कहना है कि पुलिस ने वर्ष 2020 में दर्ज किए गए एक मामले में एक नेता जो कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं के साथ सह आरोपी ठहराया था। शिल्पी अरोरा ने कहा पुलिस ने अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले की सीबीआई जांच की मांग को दोहराने पर धक्का मुक्की की जिससे उनको चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई न होने तक धरना-प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान कर दिया। इस दौरान पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, सुभाष बेहड़, त्रिनाथ विश्वास, चंदन सिंह नयाल, किशोर सामंत, भीम ठुकराल, किशोर हालदार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed