फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Harjeet Singh the absconding accused for ten years was arrested in udham singh nagar

Udham Singh Nagar: दस साल से फरार मफरूर आरोपी हरजीत सिंह को दबोचा, सड़क दुर्घटना के मामले में था वांछित

Mon, 03 Aug 2026 12:21 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर Published by: Heera Updated Mon, 03 Aug 2026 12:21 PM IST
सार

ऊधम सिंह नगर की पुलभट्टा पुलिस ने वर्ष 2015 से फरार चल रहे मफरूर आरोपी हरजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Harjeet Singh the absconding accused for ten years was arrested in udham singh nagar
पुलिस के हत्थे चढ़ा मफरूर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऊधम सिंह नगर पुलिस ने एक दशक से फरार चल रहे मफरूर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलभट्टा थाना पुलिस ने वर्ष 2015 से फरार हरजीत सिंह निवासी ग्राम धनोरा, थाना बिलासपुर (रामपुर) को दबोच लिया।

विज्ञापन


आरोपी लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था और गिरफ्तारी से बचने के कारण उसे न्यायालय ने मफरूर घोषित कर रखा था। उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी था। पुलिस ने लगातार निगरानी और सटीक सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2015 में पुलभट्टा थाने में सड़क दुर्घटना से जुड़े मामले में मुकदमा दर्ज था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर नियमानुसार न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed