{"_id":"6a7015285ad45454a307c502","slug":"fire-broke-out-in-the-basement-of-a-makeup-boutique-in-arya-samaj-mandir-gali-rudrapur-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर: श्रृंगार बुटीक के बेसमेंट में लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर: श्रृंगार बुटीक के बेसमेंट में लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
Mon, 03 Aug 2026 09:42 AM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर
Published by: Heera
Updated Mon, 03 Aug 2026 09:42 AM IST
सार
रुद्रपुर के भगत सिंह चौक स्थित श्रृंगार बुटीक के बेसमेंट में रविवार रात सवा बारह बजे अचानक आग लग गई, जिसे फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद काबू में कर लिया।
विज्ञापन
श्रृंगार बुटीक के बेसमेंट में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुद्रपुर शहर के भगत सिंह चौक के पास आर्य समाज मंदिर वाली गली में स्थित श्रृंगार बुटीक के बेसमेंट में रविवार रात लगभग सवा 12 बजे अचानक आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल फायर ब्रिगेड को संपर्क किया गया, जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि यह बुटीक शहर के प्रसिद्ध डॉक्टर संदीप डोगरा की पत्नी शैलजा डोगरा की ओर से संचालित किया जाता है। आग लगने से बेसमेंट में काफी नुकसान हुआ है, हालांकि समय रहते आग बुझा लिए जाने के कारण एक हादसा टल गया। यदि आग का समय पर पता नहीं चलता, तो पूरा शोरूम जलकर राख हो सकता था। घटना के दौरान मौके पर शहर के समाजसेवी संजय ठुकराल भी मौजूद रहे और राहत कार्यों में सहयोग किया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि उनकी समय पर कार्रवाई से एक बड़ा नुकसान होने से बच गया।
विज्ञापन