{"_id":"69d6abf19c0de179b50408eb","slug":"congresss-show-of-strength-in-the-terai-selja-fills-workers-with-enthusiasm-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-139685-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: तराई में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, सैलजा ने भरा कार्यकर्ताओं में जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: तराई में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, सैलजा ने भरा कार्यकर्ताओं में जोश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। कांग्रेस पार्टी ने जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया। रुद्रपुर के भूरारानी स्थित बैंक्वेट हाॅल में आयोजित सम्मेलन में पार्टी की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने आगामी चुनावों के लिए चुनावी हुंकार भरी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी हित में ऐसा कोई भी बयान न दें जिससे पार्टी को नुकसान पहुंचे।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए कुमारी सैलजा ने कार्यकर्ताओं के महत्व पर जोर दिया। कहा कि वे पार्टी की रीढ़ हैं। उन्होंने सभी से मिलकर काम करने और पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। सैलजा ने विशेष रूप से इस बात पर बल दिया कि किसी भी कार्यकर्ता को ऐसा कोई बयान नहीं देना चाहिए जिससे पार्टी की छवि खराब हो या उसे चुनावी नुकसान उठाना पड़े। यह संदेश दर्शाता है कि पार्टी नेतृत्व आगामी चुनावों को लेकर सतर्क है और किसी भी प्रकार की आंतरिक कलह को बर्दाश्त नहीं करेगा।
-
एकजुटता के मंच पर दिग्गजों ने दर्ज कराई उपस्थिति
सम्मेलन में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता एक मंच पर दिखाई दिए। इससे यह संदेश दिया गया कि पार्टी एकजुट है और चुनाव के लिए तैयार भी। मंच पर प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा के साथ सह प्रभारी मनोज यादव, सुरेंद्र शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, चुनाव अभियान समिति के चेयरमैन प्रीतम सिंह, चुनाव मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन हरक सिंह रावत, गुरदीप सिंह सप्पल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन महरा, प्रकाश जोशी, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, विधायक तिलकराज बेहड़, आदेश चौहान, गोपाल सिंह राणा, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा, नारायण पाल और किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हरेंद्र सिंह ढिल्लो, पूर्व विधायक रणजीत रावत आदि मौजूद रहे। खास बात ये रही कि मंच पर किसी के लिए कुर्सियां नहीं लगी। सभी बड़े नेता नीचे बैठे।
--
पोस्टर में दिखी मीना, कार्यक्रम से रही दूर
कांग्रेस ने नाराज चल रही पूर्व नगरपालिका मीना शर्मा ने जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन से दूरी बनाई। हालांकि मंच के पीछे लगे पोस्टर में उन्हें जगह दी गई थी। कार्यक्रम से दूरी बनाने के मायने निकाले जा रहे हैं कि उनकी नाराजगी अभी कम नहीं हुई है।
-
ठुकराल ने सैलजा को भेंट की गदा
कार्यक्रम के दौरान राजकुमार ठुकराल ने प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा को गदा भेंट की। इसके साथ ही 16 पदाधिकारियों व विधायकों को प्रतीक स्वरूप तलवारें दीं गईं।
Trending Videos