फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Dedication of doctors given the status of God was honored

Udham Singh Nagar News: भगवान का दर्जा प्राप्त चिकित्सकों के समर्पण का हुआ सम्मान

Sun, 02 Aug 2026 01:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 02 Aug 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Dedication of doctors given the status of God was honored
रुद्रपुर। अमर उजाला की ओर से भगवान का दर्जा प्राप्त चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। विभिन्न अस्पतालों के 30 चिकित्सकों को मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं, जेजे ज्वैलर्स की एमडी रूपिंदर भल्ला कटौच और हरदीप सिंह भल्ला भी मंच पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार को काशीपुर रोड स्थित होटल द कोटियार्ड में आयोजित समर्पण और सम्मान कार्यक्रम में चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान मंत्री कैड़ा ने चिकित्सकों के त्याग, समर्पण और निष्ठा की सराहना की। उन्होंने कोरोना काल में उनके किए गए कार्यों को सराहनीय बताते हुए कहा कि विपरीत हालात में चिकित्सकों ने ढाल बनकर लोगों को जीवन दान दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोरोना के समय जब सब कुछ थम सा गया था, लोग एक-दूसरे से दूर हो रहे थे और मदद करने से भी हिचक रहे थे, उन हालात में चिकित्सक देवदूत बनकर अपनी जान की परवाह किए बगैर लोगों की सेवा में डटे रहे। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम कर चिकित्सकों का मनोबल बढ़ाने के लिए अमर उजाला का प्रयास सराहनीय है। अमर उजाला सकारात्मक समाचारों के माध्यम से लोगों को प्रोत्साहित करने का कार्य कर रहा है। कार्यक्रम के दौरान गायत्री ग्रिन्स के डायरेक्टर लाल सिंह व प्रोजेक्ट हेड एमएस जोशी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं प्रायोजक
मुख्य प्रायोजक- जेजे ज्वैलर्स रुद्रपुर
पावर्ड बाय- गायत्री ग्रीन रुद्रपुर
इन एसोसिएशन- आकांक्षा ऑटोमोबाइल्स रुद्रपुर
इन्हें मिला सम्मान
मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य प्रो. डॉ. उषा रावत, डॉ. सृजन श्रीवास्तव, डॉ. अमृत गिल, डॉ. अंकुश बाठला, डॉ. अभिषेक गुप्ता, डॉ. ईश कुमार डल्ला, डॉ. सारिका गर्ग, डॉ. फरहीन खान, डॉ. गौरव यादव, डॉ. हेमंत कुमार दत्त, डॉ. जेके सिंह, डॉ. कोपल माहेश्वरी, डॉ. मनदीप सिंह, डॉ. मनु महाजन, डॉ. मनप्रीत बाठला, डॉ. नौशीन नियाज, डॉ. आंचल ढींगरा, डॉ. नवीन अग्रवाल, डॉ. पुनीत सरना, डॉ. राहुल किशोर, डॉ. श्री जीत शिवदास, डॉ. सुमन पांडे, डॉ. एसके अरोड़ा, डॉ. संजय कुमार, डॉ. सौरभ मिश्रा और डॉ. पीयूष टंडन।

आकांक्षा ऑटोमोबाइल्स ने नई मारुति ब्रेजा का किया शुभारंभ
कार्यक्रम के दौरान आकांक्षा ऑटोमोबाइल्स ने नई मारुति सुजुकी ब्रेजा का शुभारंभ किया। नई ब्रेजा में आकर्षक डिजाइन, अत्याधुनिक तकनीक और उन्नत सुरक्षा विशेषताएं शामिल हैं। आकांक्षा ऑटोमोबाइल्स के प्रबंध निदेशक पुनीत अग्रवाल, अंकित मित्तल ने बताया कि वाहन बेहतर माइलेज, शानदार प्रदर्शन और आधुनिक सुविधाएं से लैस है। जिसे आधुनिक ग्राहकों की आवश्यकताओं के अनुसार विकसित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed