सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Dowry harassment case in Jaspur: Husband demands five lakh, throws wife out of the house; FIR registered

Jashpur: दहेज के लिए पत्नी से मारपीट, पांच लाख न मिलने पर दूसरी शादी की धमकी; एफआईआर दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Wed, 11 Mar 2026 05:05 PM IST
विज्ञापन
सार

जसपुर में पांच लाख रुपये की दहेज मांग पूरी न होने पर पति ने दूसरी शादी करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न में एफआईआर दर्ज की है।

Dowry harassment case in Jaspur: Husband demands five lakh, throws wife out of the house; FIR registered
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जसपुर में पांच लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर पति का दूसरा विवाह करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि इसी विवाद में पति ने पत्नी को घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न में प्राथमिकी दर्ज की है।

Trending Videos

ग्राम अंगदपुर निवासी नेहा ने पुलिस को बताया कि छह वर्ष पूर्व उसका विवाह ग्राम रायपुर निवासी नागेंद्र सिंह से हुआ था। आरोप है कि विवाह के छह माह बाद ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज कम लाने का ताना देकर उसके साथ मारपीट कर प्रताड़ित करते थे। उसका पति उसे छोड़कर दूसरा विवाह करने की धमकी देता था। विरोध करने पर पांच वर्ष पूर्व भी ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया था। पंचायत में आरोपियों ने अपनी गलती मानकर समझौता कर लिया था। पीड़िता ने बताया कि चार मार्च को उसके पति नागेंद्र, ससुर अशोक, सास कुंजा देवी, देवर अंकुश, तहेरा देवर गोलू, देवरानी निशा, निवासीगण ग्राम रायपुर ने उसे घर पर घेर लिया। जान से मारने की नियत से घर की छत से नीचे धक्का दे दिया। उसके दोनों पै रफ्रैक्चर हो गए। एसपी काशीपुर स्वप्न कुमार सिंह ने बताया कि घटना की प्राथमिकी दर्ज कर जसपुर पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed