सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   E-rickshaw driver killed, five injured in car-e-rickshaw collision

Road Accident: हल्द्वानी हाईवे पर मौत बनकर दौड़ी कार, ई-रिक्शा चालक की जान गई; पांच लोग घायल

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Thu, 21 May 2026 01:28 PM IST
विज्ञापन
सार

हल्द्वानी स्टेट हाईवे पर बरहैनी जीआईसी के सामने कार और ई-रिक्शा की जोरदार भिड़ंत में ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए।

E-rickshaw driver killed, five injured in car-e-rickshaw collision
कार और ई-रिक्शा की भिड़ंत के बाद पुलिया से टकराकर सड़क किनारे नाले में गिरे दोनों वाहन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

 हल्द्वानी स्टेट हाईवे स्थित गांव बरहैनी जीआईसी के सामने एक कार और ई-रिक्शा की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन पुलिया से टकराकर सड़क किनारे नाले में जा गिरे।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी अमित अपनी पत्नी और बच्चों के साथ नैनीताल जा रहे थे। कार ने पीछे से ई रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार प्रीति और दो वर्षीय अंश को हल्की चोटें आईं।  जबकि ई-रिक्शा चालक अमर सिंह (45), हेमा जोशी (42), ममता देवी (46 ) गंभीर घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा चालक अमर सिंह निवासी बरहैनी बाजपुर से बरहनी की ओर जा रहे थे। हादसे के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए बाजपुर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने ई रिक्शा चालक अमर सिंह को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed