Rudrapur: कंपनी के लिए निकली युवती डीडी चौक पर मिली बेसुध, हुई मौत; पुलिस ने जहर खाने की जताई आशंका
रुद्रपुर में सिडकुल कंपनी में काम के लिए निकली युवती संदिग्ध परिस्थितियों में डीडी चौक पर बेसुध मिली। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुद्रपुर में सिडकुल कंपनी में काम के लिए निकली युवती संदिग्ध हालत में डीडी चौक पर बेसुध मिली। यातायात पुलिस की महिला कर्मी उसे जिला अस्पताल लेकर गईं जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार, बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे यातायात पुलिसकर्मी नीतू बिष्ट को डीडी चौक पर एक युवती बेसुध पड़ी हुई मिली। जिसे अपने सहयोगी के मदद से पुलिसकर्मी जिला अस्पताल लेकर गई जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान मीनू पाल पुत्री महिपाल निवासी भरीगवां थाना शेरामऊ दक्षिण जिला शाहजहांपुर (यूपी) के रूप में हुई है।
मीनू पाल रुद्रपुर के शिमला बहादुर क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर सिडकुल स्थित एक कंपनी में काम करती थी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक पुलिस टीम और महिला उपनिरीक्षक पूनम रावत के साथ जिला अस्पताल आए और मामले की जांच शुरू की।
पूछताछ में मृतका की सहेली भावना तिवारी ने बताया कि मीनू पाल उसके साथ शिमला बहादुर में किराए के मकान में रहती थी। बुधवार सुबह वह खाना बनाकर ड्यूटी जाने की बात कहकर कमरे से निकली थी लेकिन कुछ देर बाद उसके बेसुध मिलने की सूचना मिली। वहीं, घटनास्थल पर मृतका के जीजा के मित्र अरुण कुमार मौजूद थे जिनके माध्यम से शाहजहांपुर में रह रहे परिजनों को सूचना दे दी गई है।
सीओ डीआर वर्मा ने बताया कि युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया मामला जहर सेवन का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि होगी।