सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   young man who went to call his wife was attacked with a sharp weapon

Bajpur: पत्नी को बुलाने गए युवक पर ससुरालियों ने किया धारदार हथियार से हमला, घायल अवस्था में भाग कर बचाई जान

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Thu, 21 May 2026 10:42 AM IST
विज्ञापन
सार

बाजपुर में दवा लेने के लिए घर से निकली पत्नी मायके पहुंची। जिसके बाद उसे बुलाने गए पति पर ससुरालियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। 

young man who went to call his wife was attacked with a sharp weapon
घायल मलकीत सिंह। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बाजपुर में घर से दवा लेने गई पत्नी मायके पहुंच गई। बुलाने गए पति पर ससुरालियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल अवस्था में युवक ने भाग कर जान बचाई। पीड़ित ने पुलिस चौकी बन्नाखेड़ा में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पत्नी ने भी पति पर दहेज का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

Trending Videos

गांव हजीरा निवासी मलकीत सिंह ने तीन साल पहले गांव बन्नाखेड़ा निवासी युवती से कोर्ट मैरिज की थी। 17 मई को उसकी पत्नी सहजप्रीत कौर दवा लेने के लिए काशीपुर गई थी। उसके बाद सहजप्रीत अपने मायके चली गई। मलकीत सिंह ने मोबाइल पर बात की। इस पर उसकी पत्नी ने आने से मना कर दिया। 20 मई को ससुराल पक्ष का संदेश मिलने पर वह ससुराल गया। इस दौरान ससुरालियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। उसने वहां से घायल अवस्था में भाग कर जान बचाई। उसकी बाइक भी छीन ली। प्रेम विवाह से ससुराल पक्ष के लोग उससे रंजिश रखते हैं। पीड़ित ने ससुरालियों पर जानलेवा हमला करने और झूठे केस में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, सहजप्रीत कौर ने चौकी में तहरीर देकर पति सहित अन्य लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और ससुरालियों के साथ गाली-गलौज, खुद घायल होकर पति पर धमकी देने का आरोप लगाया हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed