{"_id":"69bee9abd8c3f9ee4d079254","slug":"eid-was-celebrated-with-grief-and-anger-prayers-were-offered-with-black-flags-on-mosques-and-ribbons-tied-on-the-arm-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-138769-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: गम और गुस्से में मनाई ईद... मस्जिदों में काले झंडे, बांह पर फीता बांधकर अदा की नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: गम और गुस्से में मनाई ईद... मस्जिदों में काले झंडे, बांह पर फीता बांधकर अदा की नमाज
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 22 Mar 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। खेड़ा में प्रशासन और नगर निगम की ओर से खाली कराई गई कब्जे की जमीन पर नमाज अदा करने की अनुमति नहीं मिलने पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आक्रोश दिखा। उन्होंने ईदगाह की मस्जिद में काले झंडे टांगे और बांह पर काला फीता बांधकर नमाज अदा की।
शनिवार सुबह से ही खेड़ा स्थित ईदगाह में मुस्लिम समुदाय के लोग पहुंचने लगे थे। 8:30 बजे शहर इमाम दानिश ने ईद की नमाज अदा कराई। इससे पहले ईदगाह में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को गेट पर काला फीता दिया गया जिसे उन्होंने बांह पर बांधकर नमाज अदा की।
कांग्रेस पार्षद परवेज कुरैशी का कहना है कि प्रशासन और नगर निगम ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद की नमाज अदा करने के लिए अतिरिक्त जगह नहीं दी। इसके बावजूद लोगों ने शांतिपूर्ण ढंग से नमाज अदा की। लोगों ने सांकेतिक रूप से अपना आक्रोश जाहिर किया। उनका कहना है कि कुछ लोगों ने माहौल को बिगाड़ने का प्रयास किया लेकिन मुस्लिम समुदाय ने ऐसा नहीं होने दिया। शहर की सभी मस्जिदों में भी ईद की नमाज अदा की गई और लोगों ने अमन चैन की दुआएं मांगी। साथ ही मस्जिदों में काले झंडे लगे नजर आए।
- आरएएफ और पीएसी रही तैनात
सुरक्षा के लिहाज से ईदगाह पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। एलआईयू की हर गतिविधि पर नजर रही। किच्छा हाईवे और बाइपास सड़क की तरफ रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) मुस्तैद रहा। पीएसी के महिला व पुरुष जवानों की तैनाती भी की गई थी। इसके अलावा आसपास की पुलिस मौजूद रही।
- नेताजी..आपकी 2027 की तैयारी फेल हो गई
कांग्रेस पार्षद परवेज कुरैशी ने कहा कि हमें वोट देने का हक है लेकिन सरकारी जमीन पर नमाज अदा करने का हक नहीं है। आपको 10 प्रतिशत मुस्लिमों से इतनी नाराजगी क्यों। क्या हिंदुस्तान में हमारा कोई अधिकार नहीं। हमारे बुजुर्गों ने भी शहादत दी है।
- हमने साबित कर दिया कि हम कानून को मानने वाले हैं : इमाम
रुद्रपुर। कोई माने या न माने लेकिन धर्म की बुनियाद पर हम ये बताना चाहते हैं कि हमने ये साबित कर दिया कि मुसलमान एक तिहाई अमन और शांतिपूर्ण कौम है। मुसलमान संविधान का पालन करने वाली कौम है। शनिवार को शहर के 12-13 मस्जिदों में नमाज अदा की। हमने समाज के जिम्मेदारों की बात पर अमल कर यह साबित किया कि अमन-चैन को प्रभावित नहीं होने देंगे। अपना सांकेतिक विरोध जताया। ये बात नमाज अदा होने के बाद शहर इमाम दानिश ने कही।
खुदा के सजदे में झुके हजारों सिर, हर्षोल्लास से मनी ईद
गदरपुर/सितारगंज/रुद्रपुर। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में ईद-उल-फितर का त्योहार उल्लास के साथ मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा कर कौम और मुल्क की तरक्की एवं अमन-चैन की दुआ मांगी। बच्चों ने भी ईद उल फितर पर एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी। इस मौके पर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे।
गदरपुर में सकैनिया मोड़ स्थित ईदगाह पर जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना जाने आलम ने नमाज अदा कराई। उन्होंने कौम और मुल्क की तरक्की के लिए दुआ की। इसके अलावा नगर की कब्रिस्तान मस्जिद, बाजार वाली मस्जिद, तकिए वाली मस्जिद और मदनी मस्जिद में भी लोगों ने नमाज अदा की।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक और एलआईयू के एसआई मो. रिजवान खान पुलिस फोर्स के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। इस मौके पर सामूहिक भोज में लोगों ने मीठी सेवई, खीर, मिठाई और ड्राई फ्रूट आदि का आनंद लिया। विधायक अरविंद पांडेय, पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, डीसीबी के पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष बेहड़ और भीम ठुकराल ने लोगों के गले मिलकर उन्हें ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष गुलाम गौस, सिब्ते नवी, आलम, लाल मोहम्मद, राजेंद्रपाल सिंह, मेहंदी हसन, नूर आलम आदि मौजूद थे।
सितारगंज की ईदगाह में जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती मो. मुकीम रजा कादरी ने नमाज अदा कराई। इसके अलावा रम्पुरा मस्जिद, सुनहरी मस्जिद, मदीना मस्जिद, बाईपास कॉलोनी, उस्मानी मस्जिद, बलीनगर मस्जिद के साथ ही पंडरी, गोरीखेड़ा, नकुलिया, चीकाघाट, नयागांव, सिसैया, कठंगरी, नकपुरा, बिथा अकबर व नानकमत्ता के ड्योढ़ी खेमपुर आदि गांवों की मस्जिदों में नमाज अदा की गई। एसडीएम रवींद्र कुमार जुवांठा और कोतवाल सुंदरम शर्मा ने फोर्स के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पूर्व विधायक नारायण पाल ने कहा कि ईद का त्योहार आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव का संदेश देता है। इस दिन लोग गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाते हैं। वहां जिलानी अंसारी, मो. आरिफ, बिलाल रजा, डॉ. शकील अहमद, फरीद रंगरेज, फरियाद हुसैन, शमी खान, असलम अंसारी आदि मौजूद रहे।
काशीपुर में भी अमन-चैन के लिए उठे हाथ, भाईचारे का दिया पैगाम
काशीपुर/बाजपुर/केलाखेड़ा। तीस दिनों के कठिन रोजों और इबादत के मुकम्मल होने के बाद शनिवार को काशीपुर, बाजपुर, केलाखेड़ा, जसपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में ईद-उल-फितर का त्योहार अकीदत और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ईदगाहों और मस्जिदों में हजारों हाथ दुआ के लिए उठे जहां मुल्क में अमन-चैन और तरक्की की दुआ मांगी गई।
काशीपुर के मोहल्ला पक्का कोट स्थित ईदगाह में नमाज सुबह नौ बजे जामा मस्जिद के शहर इमाम मुफ्ती फैजुल हसन ने अदा कराई। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना सब्र, इबादत और इंसानियत का पैगाम देता है। इस दौरान पुलिस फोर्स तैनात रहा। यहां पर ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष हसीन खान, पूर्व चेयरमैन शमशुद्दीन, कांग्रेस नगर अध्यक्ष अलका पाल, आरडी खान, माजिद अली, मेहराज खान, आरिफ खान, अशरफ एडवोकेट आदि मौजूद थे। जनजीवन उत्थान समिति के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा, भास्कर त्यागी एडवोकेट आदि ने गले मिलकर मुबारकबाद दी।
बाजपुर के मुंडिया पिस्तौर स्थित ईदगाह में पेश इमाम कारी अमीर अहमद रिजवी ने नमाज अदा कराई। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। नगर की जामा मस्जिद, गांव कनौरा, बाजपुर गांव, रम्पुरा शाकर, धनसारा, मुंडिया कला, नंदपुर नरका टोपा आदि में भी ईद की नमाज अदा की गई। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने गांव रम्पुरा शाकर में हाजी कदीर अहमद के आवास पर जाकर ईद की मुबारकबाद दी।
केलाखेड़ा नगर में ईदगाह पर सुबह नौ बजे जामा मस्जिद के इमाम मो. शाहिद ने ईद की नमाज अदा कराई। नगर और ग्रामीण क्षेत्र की सभी मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। सुरक्षा की दृष्टि से थाना प्रभारी धर्मवीर सोलंकी पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे।
ईदगाह में नमाज के बाद गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद
जसपुर/महुआखेड़ा गंज/सुल्तानपुर पट्टी। जसपुर में ईदगाह समेत जामा मस्जिद में लोगों ने ईद की नमाज अदा की। विधायक आदेश सिंह चौहान, पूर्व विधायक डाॅ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, पालिकाध्यक्ष हाजी नौशाद सम्राट, अखलाक अहमद एडवोकेट, डाॅ. यूनुस चैधरी, सुल्तान भारती व शहर इमाम आदि मुस्लिम समुदाय से गले मिले।
ईदगाह में शहर इमाम कारी अयूब रजा नूरी, जामा मस्जिद में मौलाना सैयद शाने आलम ने ईद की नमाज अदा कराई। पालिका प्रशासन ने सफाई एवं पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए। वहां आदि नूरी, जाकिर नूरी, मो. नाजिम, हकीम जफर अली, हाजी राशिद, मो. यामीन, हाजी फखरुद्दीन आदि रहे।
महुआखेड़ा गंज में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। दुकानों से लोगों ने मिठाई की खरीदी। सुल्तानपुर पट्टी में जामा मस्जिद के इमाम सैयद रिहान मियां ने नमाज अदा कराई। उनके साथ मौलाना शाकिर, मौलाना नूर अहमद, मौलाना मोहम्मद मुशीर, हाफिज इमरान भी मौजूद रहे। यहां पर पूर्व चेयरमैन हाजी मो. जान, महफूज हुसैन सैफी, वाहिद हुसैन शेख, मुजफ्फर हुसैन सैफी आदि मौजूद रहे।
Trending Videos