सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   elderly woman who went to collect wood in the Tanda Range forest was attacked and died by an elephant

Uk: सिलिंडर न मिलने पर लकड़ी लेने गई मां, हाथी ने बेटी के सामने ले ली जान; तीन दिन पहले खत्म हो गई थी गैस

माई सिटी रिपोर्टर Published by: गायत्री जोशी Updated Sat, 02 May 2026 10:37 AM IST
विज्ञापन
सार

तराई क्षेत्र के जंगल में लकड़ी बीनने गई एक बुजुर्ग महिला की हाथी के हमले में दर्दनाक मौत हो गई जिससे इलाके में दहशत फैल गई है।

elderly woman who went to collect wood in the Tanda Range forest was attacked and died by an elephant
मैना देवी। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

 तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज के जंगल में लकड़ी बीनने गई महिला पर हाथी (टस्कर) ने हमला कर दिया। हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वन विभाग और पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाया जाएगा।

Trending Videos

शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे झा कॉलोनी पंतनगर निवासी मैना देवी (70) अपनी बेटी और एक महिला के साथ सांप कठानी क्षेत्र में लकड़ी बीनने गई थीं। दोपहर करीब दो बजे अचानक एक टस्कर वहां आ गया। उसे देखते ही तीनों घबरा गईं। मैना देवी ने अपनी बेटी और दूसरी महिला को जान बचाकर भाग जाने के लिए कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों वहां से खत्तों की ओर भाग गईं। मैना देवी घर की ओर भागने लगीं। तभी हाथी ने सूंड से उसे पटककर मार डाला। इसी सांप कठानी क्षेत्र में गुरुवार को भी एक घटना हुई थी। उस दिन लालकुआं के दो व्यक्तियों को हाथी ने मौत के घाट उतार दिया था।

आशंका जताई जा रही है कि उन्हीं दो लोगों को मारने वाले हाथी ने मैना देवी पर हमला किया। घटना के बाद वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की। स्थानीय लोगों में इस घटना से भय का माहौल है। वन विभाग ने लोगों से जंगल में अकेले न जाने की अपील की है।

हाथी के हमले में महिला की मौत के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। महिला का शव बरामद कर लिया है। पोस्टमार्टम की कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद महिला के परिजनों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। - यूसी तिवारी, डीएफओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed