{"_id":"69c1921026277310aa0f6ab2","slug":"employees-occupy-medical-college-two-notices-ineffective-rudrapur-news-c-242-1-rdp1024-138860-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: मेडिकल कॉलेज में कर्मचारियों का कब्जा, दो नोटिस बेअसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: मेडिकल कॉलेज में कर्मचारियों का कब्जा, दो नोटिस बेअसर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। रुद्रपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में मरीजों के लिए बने प्राइवेट वार्ड और विभागीय कमरों पर कर्मचारियों के अवैध कब्जे का मामला गरमाया हुआ है। चिकित्सा अधीक्षक के दो बार लिखित पत्राचार के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
एक महिला चिकित्सक की शिकायत पर चिकित्सा अधीक्षक ने एक मार्च को प्राचार्य को पत्र लिखकर कमरे खाली कराने की मांग की थी। 13 मार्च को दोबारा पत्र भेजा गया लेकिन निर्देशों का कोई असर नहीं पड़ा। यह मामला रेडियोलॉजी और मेडिसिन विभाग से जुड़ा है जहां कर्मचारी लंबे समय से रह रहे हैं। स्थिति यह है कि मरीजों के वार्डों में स्टाफ का सामान और अस्थायी ठिकाने बने हुए हैं और धन वसूली की चर्चाएं भी हैं। प्राचार्य डॉ. उषा रावत ने बताया कि कमरे खाली कराने के निर्देश जारी किए जा चुके हैं और संबंधित कर्मचारियों को नोटिस देकर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
Trending Videos