फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Eucalyptus trees were secretly sold in GIC

Udham Singh Nagar News: जीआईसी में गुपचुप तरीके से बेच दिए यूकेलिप्टिस के पेड़

Thu, 30 Jul 2026 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 30 Jul 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Eucalyptus trees were secretly sold in GIC
काशीपुर। नियमों को ठेंगा दिखाकर एक सरकारी विद्यालय में गुपचुप तरीके से यूकेलिप्टिस के दो पेड़ काटकर बेच दिए गए। यह मामला सामने के बाद शिक्षा विभाग ने इसकी जांच के लिए तीन सदस्य समिति गठित कर दी है।
विज्ञापन

अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज महुआखेड़ा गंज में बीती 30 मई की रात आंधी में यूकेलिप्टिस के दो पेड़ गिर गए थे। इससे पोल से स्कूल में जाने वाली बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। आरोप है कि प्रधानाचार्य ने नियमों को ताक पर रखकर शिक्षा और वन विभाग को बताए बिना काशीपुर के ठेकेदार को पेड़ बेच दिए। पेड़ बेचने से मिली धनराशि भी जमा नहीं कराई गई। बीते दिनों यह मामला जन-जन की सरकार कार्यक्रम महुआखेड़ा गंज में उठा था। इसके बाद विभाग ने जांच समिति गठित कर दी है।
विज्ञापन

विद्यालय परिसर में खड़े यूकेलिप्टिस के दो पेड़ गिर गए थे। तार टूटने से बिजली भी बाधित हो गई थी। आपूर्ति बहाल कराने के लिए ठेकेदार को पेड़ बेच दिए हैं। यह करीब 14 हजार रुपये में बिके थे। नियमों की जानकारी नहीं होने पर धनराशि जमा नहीं कर सके। शीघ्र ही विभाग के खाते में जमा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नित्यानंद मिश्रा, प्रधानाचार्य, अटल उत्कृष्ट राइंका महुआखेड़ा गंज
डेढ़ माह पूर्व राइंका महुआखेड़ा गंज में गिरे यूकेलिप्टिस के दो पेड़ बेच दिए गए हैं। इसकी जानकारी नहीं दी गई थी और धनराशि भी अभी तक जमा नहीं कराई गई है। तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की गई है। जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- डीके साहू, खंड शिक्षाधिकारी, काशीपुर
अटल उत्कृष्ट राइंका महुआखेड़ा गंज में पेड़ कटने की जानकारी नहीं है। शिक्षा विभाग को पत्र भेज कर मामले की जानकारी की जाएगी।
- देवेंद्र रजवार, क्षेत्राधिकारी, वन विभाग काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed