फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   masked miscreants cut off a man's finger and stole his bike in rudrapur

UK: रुद्रपुर में खौफनाक वारदात...नकाबपोश बदमाशों ने युवक की काटी उंगली, बाइक लूटी; फरार

Thu, 30 Jul 2026 09:34 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर Published by: Heera Updated Thu, 30 Jul 2026 09:34 AM IST
सार

रुद्रपुर में देर रात नकाबपोश बदमाशों ने शिवनगर निवासी अरमान नामक युवक पर तलवार से हमला कर दिया। सिर पर वार से बचने के दौरान उसके बाएं हाथ की तीन उंगलियां गंभीर रूप से जख्मी हो गईं, जिनमें एक पूरी तरह कट गई। इसके बाद आरोपी उसकी बाइक लूटकर फरार हो गए। 

विज्ञापन
masked miscreants cut off a man's finger and stole his bike in rudrapur
रुद्रपुर में नकाबपोश बदमाशों ने युवक की काटी उंगली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रपुर शहर के प्रीत विहार क्षेत्र में बुधवार देर रात चार नकाबपोश बदमाशों ने एक युवक पर तलवार से जानलेवा हमला कर उसकी उंगली काट दी और बाइक लूटकर फरार हो गए। ट्रांजिट कैंप के शिवनगर निवासी अरमान अपने दोस्तों के साथ एएनझा इंटर कॉलेज मैदान में बैठा था। तभी बाइक सवार चार बदमाश पहुंचे और बिना किसी विवाद के मारपीट शुरू कर दी।

विज्ञापन


आरोप है कि एक हमलावर ने अरमान के सिर पर तलवार से वार किया, लेकिन बचाव में हाथ आगे करने पर उसकी बाएं हाथ की तीन उंगलियां गंभीर रूप से जख्मी हो गईं, जिनमें एक पूरी तरह कट गई। वारदात के बाद आरोपी उसकी बाइक लेकर फरार हो गए। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। सीओ विभव सैनी ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed