सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Farmers demonstrated for their six-point demands.

Udham Singh Nagar News: किसानों ने छह सूत्री मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 17 Mar 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Farmers demonstrated for their six-point demands.
विज्ञापन

Trending Videos
बाजपुर। ओलावृष्टि से चौपट हुई गेहूं की फसल का मुआवजा सहित छह मांगों को लेकर किसानों ने एसडीएम कार्यालय में प्रदर्शन किया। इस दौरान एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
भाकियू टिकैत के प्रदेश अध्यक्ष करम सिंह पड्डा की अगुवाई में सोमवार को किसान एसडीएम कार्यालय पहुंचे। किसानों ने ओलावृष्टि से चौपट हुई गेहूं फसल का मुआवजा, पंजाब-हरियाणा की तर्ज पर सिंचाई नलकूप के बिजली माफ करने, विभिन्न श्रेणियों में भूमि वर्गों को समाप्त करने, 20 गांव की भूमि का निस्तारण करने, गन्ना मूल्य का भुगतान करने सहित छह मांगों की वकालत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। किसानों ने बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा देने का स्वागत किया।
वहां विधायक प्रतिनिधि जोरावर सिंह भुल्लर, विजेंद्र डोंगरा,अजीत प्रताप सिंह रंधावा, हरप्रीत सिंह निज्जर, प्रिंस ढिल्लन, जगमोहन सिंह, राजा, प्रभशरण, हजिंदर सिंह आदि थे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed