सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Farmers happy as ban on summer paddy cultivation lifted

Udham Singh Nagar News: ग्रीष्मकालीन धान की खेती पर लगी रोक हटने से किसानों में खुशी

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 26 Mar 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Farmers happy as ban on summer paddy cultivation lifted
विज्ञापन
गदरपुर। ग्रीष्मकालीन धान की खेती पर लगी रोक को रद्द किए जाने के फैसले का क्षेत्र के किसानों ने स्वागत करते हुए राहत की सांस ली है। पत्रकारों से वार्ता करते हुए किसानों ने कहा कि इस निर्णय से उनकी आजीविका को बड़ा सहारा मिलेगा और खेती-किसानी में आ रही परेशानियां कम होंगी।
Trending Videos

किसान और कांग्रेस नेता राजेंद्रपाल सिंह ने कहा कि ग्रीष्मकालीन धान पर रोक लगने से किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया था। अब यह फैसला वापस लेना सराहनीय कदम है जिससे किसानों को काफी राहत मिलेगी। सकैनिया के पूर्व प्रधान रामपाल सिंह का कहना है कि धान की फसल हमारे लिए आय का प्रमुख साधन है। रोक हटने से हम दोबारा पूरी तैयारी के साथ खेती कर सकेंगे और नुकसान की भरपाई भी कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मझरा झुन्नी निवासी किसान लेखराज कंबोज ने बताया कि कई किसानों ने पहले ही खेती की तैयारी कर ली थी, ऐसे में रोक के कारण चिंता बढ़ गई थी। अब फैसला रद्द होने से किसानों में खुशी का माहौल है। वहां शैलेंद्र शर्मा, इंद्रजीत सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद फोटो 04-गदरपुर में आयोजित प्रेसवार्ता में ग्रीष्मकालीन धान की खेती पर लगी रोक हटाने पर खुशी व्यक्त करते किसान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed