सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Farmers protest against urea cut in Rudrapur

Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर में यूरिया कटौती पर किसानों का प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 03 May 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Farmers protest against urea cut in Rudrapur
विज्ञापन
रुद्रपुर। यूरिया में कटौती के विरोध में किसानों ने विकास भवन परिसर में शनिवार सुबह प्रदर्शन कर धरना दिया। उनका कहना था कि बिना यूरिया के फसल नहीं हो सकती और खाद को बढ़ाने के बजाय कम किया जा रहा है। सीडीओ ने सप्ताह के भीतर पुरानी व्यवस्था बहाल करने का आश्वासन दिया है जिसके बाद वह शांत हुए।
Trending Videos

शनिवार को भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले कई किसान विकास भवन पहुंचे। किसानों ने बताया कि पहले एक एकड़ पर एक बैग यूरिया देने की बात कही गई थी जिससे वे संतुष्ट थे। इसके बाद दूसरी बार यूरिया एक महीने में देने का फरमान आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब नया आदेश जारी हुआ है कि किसानों को आधा बैग यूरिया दिया जाएगा। इसके अनुसार पांच एकड़ वाले को पांच कट्टा यूरिया और 10 एकड़ वाले को भी पांच कट्टा मिलेगा। किसानों का तर्क है कि यदि एक बीघा में आधा कट्टा यूरिया डालनी है तो दूसरी बार 15 दिन में नंबर आएगा। उन्होंने कहा कि मजदूर से खाद डलवाने पर उतनी ही रकम लगेगी जिससे लागत बढ़ जाएगी।
मुख्य कृषि अधिकारी के मौके पर नहीं होने पर भी किसानों ने नाराजगी जताई। किसानों ने स्पष्ट किया कि उन्हें कालाबाजारी नहीं करनी है। उनका आरोप है कि मुख्य कृषि अधिकारी ने तुगलकी फरमान जारी किया है।
सीडीओ दिवेश शासनी व मुख्य कृषि अधिकारी ने किसानों को आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के भीतर पुरानी व्यवस्था बहाल कर दी जाएगी। इस आश्वासन के बाद किसान अपना धरना समाप्त करने पर सहमत हो गए। इस मौके पर संतोख सिंह, गुरविंदर सिंह बिट्टू, अमृतपाल सिंह, मनिंदर सिंह मिंटू, अमरीक सिंह बटला आदि मौजूद रहे।

ये रही मांगें
- समिति और दुकानों पर यूरिया एक बार में चार-पांच बैग प्रति एकड़ के हिसाब से दिए जाए।

- उपलब्धता कम होने पर एक बार में एक-दो बैग और फिर 15 दिन में दो बैग दिए जाएं।
- किसान परिवार के जो सदस्य बाहर हैं उनकी यूरिया खतौनी के आधार पर दी जाए।
- फार्मर आईडी में वर्ग चार व अन्य श्रेणी की भूमि जिसमें कृषि की जा रही है उन्हें भी खाद दी जाए।

काश्तकारों की पीड़ा
बिना यूरिया के फसल करना संभव नहीं है। किसानों को सहकारी समिति में मिलने वाली यूरिया में कटौती कर दी गई। अधिकारियों ने उचित आश्वासन दिया है। - विक्रमजीत सिंह, किसान।
- मुख्य कृषि अधिकारी ने तुगलकी फरमान जारी किया। इसका जिलेभर के किसानों ने विरोध किया। खाद में कटौती हुई तो आगे और उग्र प्रदर्शन होगा। - सलविंदर सिंह कलसी, प्रदेश अध्यक्ष, भाकियू (अराजनैतिक)

- खाद में कटौती किसी भी स्तर से स्वीकार नहीं होगी। मनमानी करने वालों को मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। किसान को खाद नहीं मिलेगी तो फसल कैसे होगी। - देवेंद्र सिंह, किसान
- खाद में कटौती करना अधिकारियों की तानाशाही को दर्शाता है। किसानों को खाद बढ़ाकर देनी चाहिए लेकिन अधिकारी उसमें भी कटौती कर रहे हैं। हर्षदीप, किसान
खाद न मिलने पर सहकारी समिति कार्यालय में की सांकेतिक तालाबंदी
संवाद न्यूज एजेंसी
शक्तिफार्म/दिनेशपुर। किसानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खाद नहीं मिलने पर किसान सहकारी समिति कार्यालय शक्तिफार्म में धरना प्रदर्शन कर सांकेतिक तालाबंदी की। किसानों ने मुख्य कृषि अधिकारी को संबोधित ज्ञापन सहकारी समिति अध्यक्ष को सौंपा।
सहकारी समिति के चेयरमैन केपी मंडल ने कहा कि उन्होंने यह समस्या कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को बताई है। उन्होंने कहा कि फिलहाल डीएपी की समस्या खत्म हो गई है। यूरिया की समस्या अगले 10 से 15 दिन के भीतर समाप्त हो जाएगी।
वहां पर उत्तम आचार्य, नवतेज पाल सिंह, बलवंत बोरा, विनय विश्वास, विष्णु तरफदार, सपना ओझा, भगवान पांडे, श्रीकांत मिस्त्री, लक्ष्मी चौधरी, महानंद विश्वास, जगदीश मंडल, रंजीत मंडल, सुनील हालदार आदि थे। संवाद
किसान सहकारी समिति में दिनेशपुर में किसानों ने प्रदर्शन कर प्रबंध निदेशक संजय कुमार के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजा और जल्द समस्या के समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश महामंत्री ममता हालदार और प्रदेश उपाध्यक्ष त्रिनाथ विश्वास, चंदन सिंह नयाल, गगनदीप सिंह, हजारा सिंह, मनमोहन सिंह, अरुण कुमार विश्वास, सुबल मंडल, धर्मपाल सिंह, विजय बहादुर, आनंद सरकार, अमर मंडल, सतनाम सिंह, सुभाष भक्त आदि मौजूद रहे। समिति के अध्यक्ष करण सिंह रंधावा ने भी किसानों की मांग का समर्थन किया। संवाद



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed