सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Father approaches court claiming son's death was murder

Udham Singh Nagar News: बेटे की मौत को हत्या बता कर अदालत पहुंचा पिता

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 24 Mar 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Father approaches court claiming son's death was murder
विज्ञापन
बहू समेत छह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में प्राथमिकी दर्ज
Trending Videos

रुद्रपुर। 2025 में युवक के आत्महत्या मामले में नया मोड़ आ गया है। अदालत के आदेश पर थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस ने बहू समेत छह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में प्राथमिकी की है।
पीलीभीत जिले के बर्राजन गांव निवासी तिलक ने प्रथम अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि 7-8 वर्ष पूर्व उनके पुत्र नरेंद्र का विवाह ग्राम हरचंदरपुर थाना क्योलड़िया जिला बरेली उत्तर प्रदेश निवासी युवती से हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि बहू का अपने बहनोई से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस कारण दोनों में अक्सर विवाद होते थे। इसे लेकर कई बार पंचायत भी हुई।
इसके बाद उनका पुत्र पत्नी और बेटे के साथ रुद्रपुर आ गया। इसी बीच उनके पुत्र ने फोन कर बताया कि उसकी पत्नी मुनींद्र के चली गई है। एक दिसंबर 2025 को उन्हें सूचना मिली कि उनके पुत्र ने फंदा लगाकर जान दे दी है।
पिता का आरोप है कि मुनींद्र और उनकी बहु ने उनके बेटे की हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया था। थाना ट्रांजिट कैंप और एसएसपी कार्यालय में तहरीर देने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed