फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   floodwaters of the Mandakini River have caused the security wall to collapse in Bhaurabgarh village

मंदाकिनी का शोर बढ़ा रहा है धड़कन: भौराबगढ़ में ढही सुरक्षा दीवार, 30 घर खतरे में, ग्रामीण बोले- नींद हुई हराम

Wed, 29 Jul 2026 11:18 AM IST
Heera रमेश धामी
रमेश धामी Published by: Heera Updated Wed, 29 Jul 2026 11:18 AM IST
सार

भौराबगढ़ गांव में मंदाकिनी नदी के उफान से सुरक्षा दीवार ढह गई है, जिससे 30 मकान खतरे में आ गए हैं। भूकटाव और जमीन में दरारों के कारण भूस्खलन की आशंका बढ़ गई है। ग्रामीण रात-रात जागकर नदी की निगरानी कर रहे हैं।

विज्ञापन
floodwaters of the Mandakini River have caused the security wall to collapse in Bhaurabgarh village
मदकोट के भौराबगढ़ में मंदाकनी नदी किनारे क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार और इससे हुआ भूकटाव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानसूनी बारिश के बाद उफान पर आई मंदाकिनी नदी ने हमारे गांव की सुरक्षा के लिए बनी सुरक्षा दीवार गिरा दी है। गांव के नीचे लगातार भूकटाव हो रहा है और जमीन में दरारें पड़ने लगीं हैं। हालात यह है कि नदी का शोर हमारी धड़कन बढ़ा रहा है। अपनों की सुरक्षा की चिंता में हम रात में ठीक से सो भी नहीं पा रहे हैं। यह कहा सुरक्षा दीवार ढहने से खतरे में आए भौराबगढ़ के ग्रामीणों ने। बीते दिनों मंदाकिनी नदी के उफान पर आने से किनारे बनी सुरक्षा दीवार ढह गई इससे भौराबगढ़ के 30 मकान खतरे में आ गए। तब से दहशत के साए में जी रहे ग्रामीण सुरक्षा की गुहार लगा रहे हैं लेकिन अब तक उचित कदम नहीं उठाए गए।

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी ने खतरे में आए भौराबगढ़ पहुंचकर हालात का जायजा लिया। गांव के ठीक नीचे मंदाकिनी नदी से भूकटाव होने से जमीन कमजोर हो गई है इससे भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। नदी की तरफ नजरें लगाएं ग्रामीणों ने कहा कि मानसूनी बारिश के बीच नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है इससे हम दहशत के साए में जी रहे हैं। दिन के समय तो किसी तरह समय बीत रहा है। रात के समय नदी का शोर हमें ठीक से सोने भी नहीं दे रहा है। चिंता है कि यदि उफनाई नदी से कटाव और भूस्खलन हुआ तो हमारे सपनों के घर जमींदोज हो जाएंगे। ऐसे में हमें अपनों की चिंता में पूरी रात नदी की निगरानी करनी पड़ रही है। 
विज्ञापन


सुरक्षा दीवार ढहने से नदी के तेज प्रवाह से लगातार भूकटाव हो रहा है। यदि सुरक्षा के इंतजाम नहीं हुए तो हमें इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है। यह आपदाकाल बीत जाता तो हम भी सुरक्षित हो जाते। - मनोज कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन


रात के समय हम घरों के भीतर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। नदी से लगातार कटाव होने से खतरा बढ़ता जा रहा है। मानसूनकाल हर साल हमारे लिए नई मुसीबत लेकर आता है। हमारी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए। - शोबन राम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed