{"_id":"6a31a14f25bad5d0b004d415","slug":"fluctuating-weather-is-impacting-ac-and-cooler-sales-kashipur-news-c-235-1-ksp1007-144595-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: एसी-कूलर की बिक्री पर मौसम के उतार-चढ़ाव का पड़ रहा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: एसी-कूलर की बिक्री पर मौसम के उतार-चढ़ाव का पड़ रहा असर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
काशीपुर। मौसम में उतार-चढ़ाव का असर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों खासकर एयर कंडीशनर व कूलर की खरीदारी पर पड़ रहा है। कारोबारियों को अब अगले एक-दो महीने में अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।
भीषण और तपती गर्मी में सूरज की किरणें आग बरसा रही हैं। बावजूद इसके इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के बाजार में रौनक नहीं लौट रही है। कारोबारियों की मानें तो इसकी मुख्य वजह मौसम के उतार-चढ़ाव से खरीदार एयर कंडीशनर व कूलर की खरीदारी बहुत कम कर रहे हैं। हालांकि इलेक्ट्रॉनिक उपकरण विक्रेता ग्राहकों को लुभाने के लिए मानसून ऑफर और डिस्काउंट ऑफर दे रहे हैं। रतन सिनेमा सड़क स्थित विमल इलेक्ट्रॉनिक के स्वामी विमल वर्मा ने बताया कि बीते महीने हुई बारिश का असर अब तक कारोबार पर देखने को मिल रहा है। ग्राहक एयर कंडीशनर व कूलर खरीदने में रुचि कम ले रहे हैं। अब इस महीने के आखिरी सप्ताह से मानसून शुरू होने की उम्मीद है। उसके बाद उमस भरी गर्मी में एयर कंडीशनर की जरूरत लोगों को होती है जबकि कूलर की डिमांड लगभग खत्म हो जाती है। वर्मा ने बताया ऐसे में अगले एक-दो महीने कारोबार अच्छा होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया ग्राहक सबसे अधिक डेढ़ टन का एयर कंडीशनर पसंद करते हैं।
वहीं माता मंदिर सड़क स्थित सुपर इलेक्ट्रॉनिक के सौरभ चौधरी ने बताया गर्मी में एसी, कूलर व फ्रिज की मांग रहती है। पहले प्रतिदिन 10 यूनिट की बिक्री होती थी अब मौसम के बार-बार बदलने से यह बिक्री कम हो गई है। भीषण गर्मी पड़ने के बावजूद लोग इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खरीदने में रुचि कम ले रहे हैं। उन्होंने बताया अगले एक-दो महीने में एसी व फ्रिज की बिक्री बढ़ने की उम्मीद है।