सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Former Municipal President Meena Sharma joins BJP

Rudrapur: कांग्रेस को झटका, पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में थामा बीजेपी का दामन

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Sat, 02 May 2026 01:36 PM IST
विज्ञापन
सार

तराई क्षेत्र में सियासी गतिविधियों के बीच कांग्रेसी नेत्री मीना शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। देहरादून स्थित प्रदेश कार्यालय में महेंद्र भट्ट ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

Former Municipal President Meena Sharma joins BJP
देहरादून में मीना शर्मा का भारतीय जनता पार्टी में स्वागत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और अन्य पदाधिकारी। - फोटो : सूचना विभाग
विज्ञापन

विस्तार

तराई में सियासी हलचल के बीच कांग्रेसी नेत्री मीना शर्मा ने भाजपा का दामन थाम लिया। वह भाजपा के प्रदेश कार्यालय पहुंचीं जहां प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

Trending Videos

भाजपा में शामिल होने के बाद मीना शर्मा ने कहा कि उन्होंने पार्टी की नीतियों और नेतृत्व से प्रभावित होकर यह निर्णय लिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा के साथ जुड़कर वह जनता की सेवा बेहतर तरीके से कर सकेंगी। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया और संगठन को मजबूत करने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि मीना शर्मा के शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी और आगामी चुनावों में इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार विभिन्न वर्गों के लोगों को जोड़ते हुए संगठन का विस्तार कर रही है।

इस मौके पर कई पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed