{"_id":"6a6f9d0492f267a90a099d5f","slug":"grand-kalash-yatra-taken-out-in-durga-colony-rudrapur-news-c-242-1-rdp1029-145183-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: बम-बम भोले के जयघोष के साथ रुद्रपुर से रवाना हुए कांवड़िये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: बम-बम भोले के जयघोष के साथ रुद्रपुर से रवाना हुए कांवड़िये
Mon, 03 Aug 2026 01:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 03 Aug 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर के रंपुरा से डाक कांवड़ लेने के लिए रवाना हुआ भक्तों का जत्था। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। श्रावण मास के पावन अवसर पर शनिवार रात रंपुरा क्षेत्र से सैकड़ों डाक कांवड़िये बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयघोष के बीच हरिद्वार के लिए रवाना हुए। डीजे की भक्तिमय धुन, भगवा परिधानों और शिवभक्ति के उत्साह से पूरा क्षेत्र शिवमय नजर आया। कांवड़ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
रंपुरा से रवाना हुआ कांवड़ियों का जत्था हरिद्वार पहुंचकर गंगाजल भरेगा और सोमवार तक रुद्रपुर लौटेगा। इसके बाद श्रद्धालु अपने-अपने क्षेत्रों के शिवालयों में विधि-विधान से जलाभिषेक करेंगे। रवाना होने से पहले कांवड़ियों ने भगवान शिव का पूजन कर यात्रा की सफलता और सकुशल वापसी की प्रार्थना की। हर वर्ष की तरह इस बार भी रंपुरा क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु डाक कांवड़ लेकर हरिद्वार के लिए निकले हैं। बड़ी संख्या में परिजन और क्षेत्रवासी कांवड़ियों को विदा करने पहुंचे और उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के जयघोष के साथ अपनी यात्रा शुरू की और पूरे रास्ते शिवभक्ति का उत्साह देखने को मिला। सोमवार को गंगाजल लेकर लौटने के बाद विभिन्न शिव मंदिरों में जलाभिषेक के साथ उनकी डाक कांवड़ यात्रा संपन्न होगी।