सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   GST department's first look at Chaitra fair

Udham Singh Nagar News: चैती मेला पर पहली बार जीएसटी विभाग की नजर

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 22 Mar 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
GST department's first look at Chaitra fair
विज्ञापन
काशीपुर। चैती मेले पर इस बार जीएसटी विभाग की भी नजर है। जीएसटी के साथ करोड़ों में उठने वाले ठेके से होने वाले कारोबार का विभाग अब राजस्व लाभ उठाने की तैयारी में है। इसके लिए व्यापारियों को अपनी खरीद-बिक्री का हिसाब-किताब रखना होगा। इतना ही नहीं, उन्हें जीएसटी का अस्थायी पंजीयन भी अनिवार्य रूप से लेना पड़ेगा।
Trending Videos

बीते वर्ष तक ठेकेदार जीएसटी के साथ खेल-तमाशा, दुकान-तहबाजारी, पार्किंग, लाइट-साउंड का ठेका का भुगतान करते थे। दुकानदार पर कोई जीएसटी नहीं लगती थी। वहीं अब पहली बार दुकानदारों को भी अनुमानित आय का विवरण देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग का मानना है कि इस व्यवस्था से मेले में होने वाली कर चोरी पर अंकुश लगाया जा सकेगा और राजस्व में बढ़ोतरी होगी।
उधर, जीएसटी विभाग काशीपुर के सहायक आयुक्त राहुल सिंह ने बताया कि इस बार मेले पर विभाग की नजर रहेगी। नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। अस्थायी पंजीकरण 90 दिनों का होता है जो निशुल्क होगा। दुकानदार स्वयं तय करेगा कि उसकी दिनभर में कितनी आमदनी होगी। उसके मुताबिक वह 18 फीसदी जीएसटी का भुगतान करेगा। जीएसटी जमा करने के बाद वह कारोबारी रिटर्न फाइल कर सकता है।


उन्होंने बताया कि मेला परिसर में ही एक अस्थायी कार्यालय खोल दिया जाए। इस संबंध में उच्चाधिकारियों से बात की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed